Friday, January 21, 2011

जनगणना के द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरु


सिकटी (अररिया) : जनगणना 2011 के द्वितीय चरण के लिए प्रगणको का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गत बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित संकुल संसाधन केन्द्र म.वि. सिकटी में प्रारंभ हुआ। प्रथम बैच के इस प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को होगा। शनिवार से सोमवार तक द्वितीय बैच को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर राजेश मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण में भारत की जनगणना का ऐतिहासिक चर्चा, चाणक्य के अर्थशास्त्र एवं मुगलकालीन आइने अकबरी में होने की बात बतायी गयी है। अंग्रेजी शासन में 1872 ई. में हुए प्रथम जनगणना से अब तक यह पन्द्रहवां जनगणना है जबकि स्वतंत्रता के बाद यह सातवां जनगणना होगा। प्रशिक्षण में छ: से आठ फरवरी तक नजरी नक्शा को अद्यतन करने, सभी मकानों पर नंबर अंकित करने संक्षिप्त मकान सूची को अद्यतन करने के साथ 9 से 28 फरवरी तक वास्तविक गणना करने की जानकारी दी गई। इनके अलावे 28 फरवरी के रात्रि वेघर परिवार गणना तथा एक से पांच मार्च तक गणना का पुनरीक्षण करने की बात बतायी गई है। प्रशिक्षक के रूप में शिक्षक राजेश मिश्र के अलावे शिक्षक कन्हैया मंडल, सतीश कु. राम, सतय ना. मंडल, भदई सरदार, महानंद रजक, संजय नंदन विश्वास, शरणदेव पासवान, विनोद कुमार मंडल शामिल है। प्रशिक्षण चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ त्रिपुरारी शर्मा, सहायक चार्ज पदाधिकारी शिक्षक लक्ष्मण पासवान के देख रेख में चल रहा है। प्रथम बैच में खंड सं. एक से एक सौ तिरपन तक के प्रगणक शामिल है।

0 comments:

Post a Comment