Saturday, January 22, 2011

डा. जायसवाल के पिता के निधन पर शोक

अररिया : विधान पार्षद डा. दिलीप जायसवाल के पिता आनंदी जायसवाल के निधन की खबर सुनते ही अररिया के तमाम भाजपा कार्यकत्र्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। दुख की इस घड़ी में कार्यकर्ताओं ने डा. जायसवाल को सांत्वना संदेश भेज कर शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की। दुख प्रकट करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण कु. झा, महामंत्री सुरेन्द्र झा, अविनाश कुमार सिंह, संजय कुमार मिश्रा, रीतेश कुमार राय, बटेश नाथ झा, हरेन्द्र कुमार आदि शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार झा ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।

0 comments:

Post a Comment