फारबिसगंज(अररिया) : बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व. सरयू मिश्र की 91 वीं जयंती शनिवार को उनके ज्येष्ठ पुत्र शंभू नाथ मिश्र के सुल्तान पोखर स्थित आवास पर सादगी के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर स्व. सरयू बाबू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनसे जुड़े संस्मरणों पर चर्चा की।
ज्ञात हो कि स्व. मिश्र विंदेश्वरी दुबे के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहे थे। वे कोसी के विकास के लिये सदा तत्पर रहते थे।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व नप अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, उपमुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, डा. एनएल दास, नगर पार्षद मो. अबुल, श्री कुमार ठाकुर, शाद अहमद, मंगल चंद्र अग्रवाल, कंचन विश्वास, संदीप डे, दिलीप पासवान, सत्येन्द्र पंकज, खुशीलाल, मुमताज अंसारी, आफताब आलम, अंबरीश राहुल आदि दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment