Friday, January 21, 2011

डीडीओ की नियुक्ति में उड़ी नियमों की धज्जी


अररिया : मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी निर्देश के बावजूद निकासी व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) की नियुक्ति में नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया। पदाधिकारियों की नियम विरुद्ध नियुक्ति से आक्रोशित प्रधानाध्यापकों ने जिला पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है।
जिला पदाधिकारी को सौंपे गये पत्र में जिला प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव रामानन्द यादव व संरक्षक सूर्य किशोर झा ने कहा है कि विभागीय नियमानुसार प्रखंड के निकासी व्ययन पदाधिकारी के रिक्त पदों पर उसी प्रखंड के वरीय प्रधानाध्यापकों को प्रतिनियुक्त करना है। लेकिन जिला शिक्षा अधीक्षक ने नियमों को ताक पर रखकर दूसरे प्रखंड के प्रधानाध्यापकोंको प्रतिनियुक्त किया है। इससे अन्य शिक्षक प्रताड़ित होते रहते है। उन्होंने उदाहरण देते बताया कि पिछले दिनों आदर्श मध्य विद्यालय ककोड़वा में इसी वजह से शिक्षकों के वेतन निकासी में भारी अनियमितता हुई। इस संबंध में डीएसई से लिखित शिकायत कर जांच का अनुरोध भी किया था लेकिन उन्होंने पोल खुलने के डर इस जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया। शिक्षक संघ ने कहा है कि यदि इस प्रतिनियुक्ति को नियमानुसार नही किया गया तो वे लोग आंदोलन के लिये बाध्य होंगे।

0 comments:

Post a Comment