Saturday, July 16, 2011

विकास मित्रों को अपने अधिकार से किया जा रहा वंचित


अररिया : अररिया जिले के विकास मित्रों की बैठक शुक्रवार को जयप्रकाश नगर स्थित दीनाभद्री आश्रम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महादलित संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र ऋषिदेव ने किया। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विकास मित्रों को अपने अधिकार से वंचित किया जा रहा है। संबंधित पंचायत, प्रखंड एवं नगर के जनप्रतिनिधि विकास मित्रों को बिना कोई जानकारी दिये ही योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में विकास मित्रों की सहभागिता नहीं होने से व्यापक धांधली बरती जा रही है। इस अवसर पर सदानंद ऋषिदेव, अशोक ऋषिदेव, नंदलाल ऋषि, विनोद ऋषि, विनोद भारती, अनुपम आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment