Saturday, July 16, 2011

नाव डूबी, बालबाल बचे एक दर्जन सवार

जोकीहाट (अररिया) : महलगांव थाना क्षेत्र के टेकनी चौकता गांव के बीच कुड़िया धार में शुक्रवार को एक नाव डूब गयी लेकिन सौभाग्य से उस पर सवार यात्री बाल बाल बच गये। सिर्फ एक यात्री अत्यधिक पानी पी लेने से बेहोश हो गये। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में घटना स्थल पर मौजूद डा. जावेद आलम ने बताया कि चौकता गांव के करीब एक दर्जन लोग नाव पर सवार होकर अररिया के लिए निकले थे। नाव जब बीच धार में पहुंची तो वह डगमगाने लगी। नाव पर सवार लोग नाव से कूदने लगे। जिससे नाव डूब गयी। लेकिन इस बीच ग्रामीणों की मदद से नाव पर सवार सभी यात्रियों को डूबने से बचा लिया गया। नाव पर सवार लक्खू की मां इलाज के लिए अररिया जा रही थी। वह अत्यधिक पानी पी लेने के कारण अब तक बेहोश है। स्थानीय स्तर पर उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी इस धार में नाव दुर्घटना हो चुकी है। ज्ञात हो कि चौकता पंचायत की लगभग दस हजार की आबादी को नाव से पार होकर मुख्य मार्ग पर जाना पड़ता है।

0 comments:

Post a Comment