Saturday, July 16, 2011

भाजपा के चार मंडल अध्यक्ष मनोनीत


अररिया : प्रदेश कमेटी के सलाह पर शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने सर्वसम्मति से चार मंडल अध्यक्षों को मनोनीत किया गया है। नगर भाजपा अध्यक्ष पद पर विजय कुमार जैन, कुर्साकाटा मंडल अध्यक्ष शंकर राजभर, जोकीहाट मंडल अध्यक्ष मंगतु चौधरी एवं दीनदयाल मंडल अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष ने आशा जतायी कि इन लोगों के मनोनयन से संगठन में व्यापक विस्तार होगा। अध्यक्ष श्री भगत ने बताया कि नव मनोनीत अध्यक्ष तीन दिनों के अंदर अपने अपने क्षेत्रों में कमेटी का गठन करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री सुरेन्द्र झा, संजय मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। वहीं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जोकीहाट प्रखंड महामंत्री पद पर हरि प्रसाद चौधरी एवं संतोष कुमार मंडल मनोनीत किये गये।

0 comments:

Post a Comment