Saturday, July 16, 2011

स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर शोक

सिकटी(अररिया) : प्रखंड के कासत गांव में वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सह कांग्रेस नेता धनी लाल मंडल का विगत दिनों निधन हो गया। 91 वर्षीय स्व. मंडल ने 1942 में कांग्रेस द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन में प्रखंड में अग्रणी भूमिका निभायी थी। स्व. मंडल के निधन पर पूर्व मुखिया केशव नाथ झा, सीताराम साह, वाजउद्दीन, मुखिया प्रतिनिधि बबन झा, निर्मल मंडल सहित अन्य ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

0 comments:

Post a Comment