सिकटी(अररिया) : जनगणना 2011 के लिए द्वितीय चरण की तैयारी शुरू कर दी गयी है। जिसके तहत प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड मुख्यालय में 19 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ त्रिपुरारी शर्मा प्राथमिकता के आधार पर ससमय कार्य पूरा करने के लिए तत्पर है।
सहायक चार्ज पदाधिकारी लक्षमण पासवान ने बताया कि खंड एक से एक सौ तिरपन तक 19 से 21 जनवरी एवं खंड एक सौ 54 से दो सौ 86 तक 22 से 24 जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षक के रूप में शिक्षक राजेश मिश्र, कन्हैया लाल मंडल, सतीश कुमार राम, सत्य ना. मंडल, भदई सरदार, महानंद रजक, संजय नंदन विश्वास, शरण देव पासवान एवं विनोद कुमार मंडल कार्य करेंगे। प्रशिक्षक राजेश मिश्र ने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में मुख्य रूप से पूर्व में किये गये गणना का रिवीजन किया जायेगा। जो एक मार्च से पांच मार्च तक चलेगा। इस कार्य के लिए 275 खंड 39 उपखंड में 283 प्रगणक एवं 46 पर्यवेक्षक लगाये गये हैं। वर्तमान में गणना में प्रखंड की आबादी 156626 है। जिसमें 80869 पुरूष एवं 75757 महिला हैं। पूर्णत: आवासीय घरों की संख्या 30272, अंशत: 1014, खाली 250 अन्य कार्य में 6102 है। जबकि कुल परिवारों की संख्या 31287 है। ज्ञात हो वर्ष 2001 में जहा प्रखंड की आबादी एक लाख चौबीस हजार के करीब थी वहीं 2011 में बढ़कर एक लाख 56 हजार छह सौ 26 हो गयी है। इस तरह इन दस वर्षो में प्रखंड की आबादी में करीब 32 हजार की वृद्धि हुई है।
0 comments:
Post a Comment