जोगबनी(अररिया) : बच्चों की हकमारी कभी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसलिए आंगनबाड़ी में बच्चों को मिल रहा पोषाहार सही होना चाहिए अन्यथा इस के लिये दोषी लोग कार्रवाई के लिए भी तैयार रहे।
उपरोक्त बातें नरपतगंज विधायक सह महिला बाल विकास परियोजना के सदस्य देवयंती यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि नरपतगंज सहित कई क्षेत्रों से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत आ रही है। जिसकी संपुष्टि के लिए औचक निरीक्षण किय जायेगा। इसमें दोषी पाये जाने वाले केन्द्र पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि बच्चों को दिये जाने वाला पोषाहार बड़े लोग हजम कर रहे है। इसकी जांच आवश्यक है।
0 comments:
Post a Comment