Sunday, July 10, 2011

पुलिस व ग्रामीणों के बीच सामंजस्य की कमी से हुआ फारबिसगंज कांड: डॉ.

फारबिसगंज(अररिया) : बिहार विधानसभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष सह दरभंगा के गौड़ा, बौराम के जदयू विधायक डॉ. इजहार अहमद ने फारबिसगंज गोली कांड को दुखद बताते हुए कहा है कि इस घटना से पीड़ित गांव भजनपुर तथा फारबिसगंज सहित आसपास के क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। इससे विकास अवरूद्ध हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण यह घटना हुई। गुरूवार को पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भजनपुर के पीडितों को न्याय अवश्य मिलेगा। न्यायिक जांच से मामल स्पष्ट हो जायेगा। उन्होंने विपक्ष को मुद्दा विहीन बताते हुए मामले को भटकाने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष को अल्पसंख्यकों की इतनी चिंता है तो उनके लिए यहां कोई बड़ा उद्योग क्यों नहीं लगा देते हैं। उनके साथ सरके आलम सहित कई लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment