Monday, April 2, 2012

प्रधान अभियंता ने ट्रैक का किया निरीक्षण


फारबिसगंज (अररिया) : एनएफ रेलवे, मालीगांव के प्रधान मुख्य अभियंता टी गुप्ता एवं उनकी टीम ने सोमवार को कटिहार-जोगबनी रेलखंड के ट्रैक तथा फारबिसगंज स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। वे यहां मोटर ट्राली से निरीक्षण हेतु पहुंचे थे।
इस क्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण का कार्य है और उनके कोर्ट के अनुसार उन्हें महीने में चार दिन ट्रैक निरीक्षण करने होते हैं। त्रुटियों के बाबत पूछे जाने पर श्री गुप्ता ने कहा कि कुछ छोटी-मोटी त्रुटियां है, जिन्हें ठीक करने के निर्देश दिया गया है। खासकर इस रेल खंड के ट्रैक पर मशीन पैकिंग की आवश्यकता है ताकि गाड़ियां बगैर किसी हिचकोले के एक सौ की मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सके।
उन्होंने रविवार को अररिया आरएस के निकट ट्रैक पर कार्य कर रहे दो रेल मजदूरों की ट्रेन से कट जाने की घटना को दुर्भाग्य जनक बताया और कहा कि जांचोपरांत ही सही तथ्य सामने आयेगा कि कहां चुक हो गई। बताया कि ट्रैक पर कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
मानव रहित समपारों के संबंध में पूछे जाने पर श्री गुप्ता ने कहा कि रेल मंत्रालय की योजना है कि अगले पांच वर्षो में ऐसे सभी समपारों को निर्देशित समपार में परिवर्तित करने की है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष एनएफ रेलवे की 118 मानव रहित समपारों को निर्देशित समपार में परिवर्तित किया गया है और इस चौक में वर्तमान 600 मानव रहित एवं कटिहार-जोगबनी खंड पर 36 मानव रहित समपार शेष रह गये हैं।
इस दौरान प्रधान मुख्य अभियंता के साथ उप-मुख्य अभियंता, मालिगांव गुरजीत सिंह, वरीय डीईएनसी (समन्वय) कटिहार जेपी सिंह, वरीय डीईएनसी टू चंद्रिका अभियंता अभय कुमार ठाकुर और एसके वर्मा, एसएसई/डब्लू डी चक्रवती, जेई जगदीश शर्मा और आरपीएफ प्रभारी सैयद एहसान अली आदि उपस्थित थे।

एक दर्जन घर राख, मवेशी भी झुलसे

बसैटी (अररिया) : बौसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित महशैली गांव में सोमवार को खाना बनाने के क्रम में अचानक लगी आग से एक दर्जन घर स्वाहा हो गये। जिसमें पांच दर्जन मुर्गा-मुर्गी, दो बकरी, तैयारी के लिए रखे गेहूं का बोझा, खाने-पीने की वस्तु समेत एक लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार ने बताया कि इसकी सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गई है। अग्नि पीड़ितों में मो. मुन्ना, मो. राशिद, मो. फारुक, मो. चुन्ना आदि शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर खाना बनाने के क्रम में मो. अरशिल के घर से अचानक आग का शोला निकला और देखते ही देखते एक दर्जन घरों को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों व अग्निशामक के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अगलगी में चार घर जलकर राख, बछड़ा मरा


कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टैंड चौक से मील चौक जाने वाली सड़क किनारे घरों में रविवार की रात्रि अचानक लगी आग में दो व्यक्ति के चार घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड में एक गाय जहां बुरी तरह झुलस गयी। वहीं गाय का बछड़ा झुलस कर मर गया। अग्निपीड़ित मो. नईम एवं मो. अजीम ने बताया कि उसके दुकान का बैट्री, चार्जर, कपड़ा, अनाज एवं नकदी सहित लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिस समय घर में आग लगी मो. नईम एवं मो. अजीम अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि धू-धू कर अपने घर को जलता हुआ देखा। आग इतनी तेजी से फैल चुका था कि उसे घर का कोई सामान निकालने का मौका नहीं मिला। आसपास के लोग एवं ग्रामीण बगल के तालाब से पानी लेकर लगभग 1 घंटे के कड़े प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पा सका। इधर घटना की सूचना पाते ही अंचलाधिकारी विजय शंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अग्निपीड़ितों को सांत्वना देते हुए उचित मुआवजा देने की बाते कही। वहीं आये दिन प्रखंड क्षेत्र में हो रहे अग्निकांड से लाखों की संपत्ति का नुकसान से प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन दस्ते की मांग जोर पकड़ने लगी है। मुखिया मुस्ताक अली ने कहा कि अग्निकांड के बाद दी जाने वाली राहत सामग्री उंट के मुंह में जीरा साबित होती है। अग्निकांड से हुए नुकसान को अग्निशमन के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से अग्निशमन दस्ते का प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध कराने की मांग की है।

अगलगी में चार घर जलकर राख, बछड़ा मरा


कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टैंड चौक से मील चौक जाने वाली सड़क किनारे घरों में रविवार की रात्रि अचानक लगी आग में दो व्यक्ति के चार घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड में एक गाय जहां बुरी तरह झुलस गयी। वहीं गाय का बछड़ा झुलस कर मर गया। अग्निपीड़ित मो. नईम एवं मो. अजीम ने बताया कि उसके दुकान का बैट्री, चार्जर, कपड़ा, अनाज एवं नकदी सहित लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिस समय घर में आग लगी मो. नईम एवं मो. अजीम अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि धू-धू कर अपने घर को जलता हुआ देखा। आग इतनी तेजी से फैल चुका था कि उसे घर का कोई सामान निकालने का मौका नहीं मिला। आसपास के लोग एवं ग्रामीण बगल के तालाब से पानी लेकर लगभग 1 घंटे के कड़े प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पा सका। इधर घटना की सूचना पाते ही अंचलाधिकारी विजय शंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अग्निपीड़ितों को सांत्वना देते हुए उचित मुआवजा देने की बाते कही। वहीं आये दिन प्रखंड क्षेत्र में हो रहे अग्निकांड से लाखों की संपत्ति का नुकसान से प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन दस्ते की मांग जोर पकड़ने लगी है। मुखिया मुस्ताक अली ने कहा कि अग्निकांड के बाद दी जाने वाली राहत सामग्री उंट के मुंह में जीरा साबित होती है। अग्निकांड से हुए नुकसान को अग्निशमन के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से अग्निशमन दस्ते का प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध कराने की मांग की है।

महिला हत्याकांड में नया मोड़, दो युवकों पर प्राथमिकी


फारबिसगंज (अररिया) : तिरसकुंड गांव में शनिवार की देर शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतका 32 वर्षीय मुन्नी देवी के भैसूर लक्ष्मी मंडल ने नया नगर तिरसकुंड निवासी रमन दास के पुत्रों मनोज दास और सुबोध दास पर हत्या का आरोप लगाते हुए
फारबिसगंजा थाना में मामला दर्ज कराया है। कांड संख्या 121/12 के तहत बयान दर्ज कराते हुए बताया है कि घटना से कुछ दिवस पूर्व मुन्नी देवी ने जिस खेत में मक्का लगाया था उसे मवेशी के चरने से बचाने के लिए उसने थाईमेट कीट नाशक का छिड़काव किया था और उसे चरने के कारण रमन दास के एक भैंस की मौत हो गई थी। इसी सिलसिले में रमन दास के लड़के मनोज और सुबोध ने मुन्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। मुन्नी के चाचा ने आशंका व्यक्त किया है कि मौका पाकर अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि प्राथमिकी में दुष्कर्म का कोई मामला दर्ज नही किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

विद्यालय व मदरसों से वंचित है वार्ड नं. 27


अररिया : नगर परिषद अररिया स्थित वार्ड नं. 27 में निरक्षर लोगों की संख्या काफी है, बावजूद इस वार्ड में एक भी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय नहीं है। सरकार एक ओर सर्व शिक्षा अभियान में सभी बच्चों को शिक्षित करने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर शहर में ही लगभग पांच हजार की आबादी वाला मुहल्ला इस्लाम नगर के काफी संख्या में बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। वार्ड की दो प्रमुख सड़कें डा. जमील एवं अख्तर हुसैन गली वाली सड़क आज भी जर्जर है। मूलभूत सुविधाओं का यहां घोर अभाव है। पेयजल, बिजली, सुलभ शौचालय, सामुदायिक भवन की समस्या से जूझने को विवश हैं वार्ड वासी। वार्ड नं. 27 में मुख्य रूप से इसलाम नगर, ईदगाह टोला एवं बंगाली टोला आते हैं। पांच हजार की आबादी वाले इस वार्ड में दो हजार मतदाता हैं। 323 बीपीएल एवं 97 लोगों को अंत्योदय की सुविधा प्राप्त है। इस वार्ड में एक भी सरकारी स्कूल एवं मदरसा नहीं है। जबकि सबसे ज्यादा अशिक्षित वार्ड यही है। वार्ड के पूरब में बेलवा पंचायत एवं दक्षिण में कोशी धार है।
क्या कहते हैं वार्ड वासी:
वार्ड वासी युवा नेता सदरे आलम ने कहा कि आज भी वार्ड की मुख्य सड़कें नही बनी है, जो कार्य हुआ भी है उसके गुणवत्ता की भारी कमी है। बनने के बाद ही सड़क व नाला टूटना शुरू हो गया है। वार्ड वासी मो. आरिफ अंसारी एवं मुर्तजा ने कहा कि विद्यालय नही रहने से बच्चों को पढ़ाने में भारी दिक्कत होती है। बंगाली टोला में बिजली पोल की समस्या है। वार्ड वासी पूर्व जिला पार्षद तैयब आलम नजमुल होदा, मो. नसीम, फजले हक, रजी अहमद का कहना है कि इस कार्य में सबसे ज्यादा सड़क एवं नाला बनाया गया है।
क्या कहते हैं वार्ड पार्षद: वार्ड नं. 27 के वार्ड पार्षद मो. यासीन ने बताया कि डूडा एवं नगर परिषद मिलाकर लगभग दो करोड़ रुपये से इस वार्ड में विकास कार्य किए गए हैं। जो काम पिछले 21 वर्षो में नही हुआ वे काम हमने पांच वर्ष में कर दिखाया है। डा. जमील एवं अख्तर हुसैन वाली सड़क के लिए भी राशि उपलब्ध करा दी गई है तथा जल्द काम शुरू हो जायेगा। मो. यासीन ने विकास कार्यो में पूर्व केन्द्रीय मंत्री तसलीमुद्दीन को सहयोग देने के लिए भी धन्यवाद दिया। नगर परिषद की सबसे ज्यादा राशि इस वार्ड में लाकर काम किया है। डुडा से एक करोड़ 27 लाख एवं नगर परिषद से लगभग 70 लाख रुपया विकास कार्य में लगाया गया। इदगाह वाली सड़क से वार्ड 26 की सीमा तक 41 लाख की लागत से पीसीसी सड़क, अलग से इसी सड़क के किनारे नाला दस लाख की लागत से बनाया। तैयब आलम वाली सड़क पीसीसी 12 लाख, डा. आफाक सिद्दिकी वाली सड़क 12 लाख, जहूर मिस्त्री के घर वाली सड़क एवं नाला ढ़ाई लाख, डा. सालीक आजम वाली सड़क पर नाला निर्माण 17 लाख रु. की लागत से की गई। इसके अलावा कई छोटी-मोटी योजनाएं भी चलाई गई है। वार्ड में सरकारी विद्यालय, बिजल के लो वोल्टेज की समस्या को उन्होंने स्वीकारते हुए कहा कि इस दिशा में पहल की जा रही है।

बजरंग बली मंदिर में अष्टयाम शुरु



अररिया : रामनवमी के शुभ अवसर पर सार्वजनिक बजरंग बली मंदिर आश्रम रोड वार्ड संख्या 14 में दो दिवसीय राम नाम धून संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हवन यज्ञ के बाद किया जायेगा। इससे पूर्व 24 घंटे तक राम चरित मानस पाठ निरंतर चलता रहा। कार्यक्रम के संचालक अजय कुमार झा एवं समर सिंह ने बताया कि अष्टयाम कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के दो महिला कीर्तनियां मंडली के साथ अररिया के 12 टीम भाग ले रही है। वहीं कीर्तन मंडली के भजन से आसपास के क्षेत्र में राम मय का वातावरण बन गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहल्ला के प्रबुद्ध लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पत्‍‌नी को कील चुभाकर मारा, प्राथमिकी

जोकीहाट (अररिया) : नारी सशक्तिकरण के लिए जहां सरकार नित नये कानून बना रही है वहीं जोकीहाट में घरेलू हिंसा घटने का नाम नहीं ले रहा है। मटियारी गांव के बीबी नाजरिन को उसके पति मो. मोईद ने रविवार को न केवल बेरहमी से पिटाई की बल्कि बदन में नुकीला कांटी चुभा-चुभा कर बुरी तरह तड़पा-तड़पा कर जख्मी कर दिया। इस बीच सूचना मिलते ही पलासी थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव से मायके वालों ने मटियारी पहुंचकर पीड़ित नाजरीन को रेफरल अस्पताल जोकीहाट में भर्ती कराया। जोकीहाट पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बयान लिया। पीड़िता नाजरीन के चाचा अश्फाक ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी भतीजी की शादी मोईद से हुई थी। शादी के बाद से ही मोईद को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पति द्वारा पत्‍‌नी के इस घृणित रवैये से महिला के मायके वाले हतप्रभ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसको लेकर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

डूबने से बालक की मौत

जोकीहाट : जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा गांव के कनकई नदी में डूबने से इमामुद्दीन का 12 वर्षीय पुत्र अशफाक की मौत सोमवार को हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनों ने नदी से शव को बाहर निकाला। मामले की जानकारी पंचायत के पंसस अजय नंदन ठाकुर ने जिला प्रशासन को देते हुए मृतक के परिजनों को दो लाख रूपये मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।

पत्‍‌नी को कील चुभाकर मारा, प्राथमिकी

जोकीहाट (अररिया) : नारी सशक्तिकरण के लिए जहां सरकार नित नये कानून बना रही है वहीं जोकीहाट में घरेलू हिंसा घटने का नाम नहीं ले रहा है। मटियारी गांव के बीबी नाजरिन को उसके पति मो. मोईद ने रविवार को न केवल बेरहमी से पिटाई की बल्कि बदन में नुकीला कांटी चुभा-चुभा कर बुरी तरह तड़पा-तड़पा कर जख्मी कर दिया। इस बीच सूचना मिलते ही पलासी थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव से मायके वालों ने मटियारी पहुंचकर पीड़ित नाजरीन को रेफरल अस्पताल जोकीहाट में भर्ती कराया। जोकीहाट पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बयान लिया। पीड़िता नाजरीन के चाचा अश्फाक ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी भतीजी की शादी मोईद से हुई थी। शादी के बाद से ही मोईद को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पति द्वारा पत्‍‌नी के इस घृणित रवैये से महिला के मायके वाले हतप्रभ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसको लेकर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

सीओ के खिलाफ दो और मामले कोर्ट में दायर


अररिया : सिकटी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रहने वाली दो महिलाओं ने वहां के अंचलाधिकारी के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में दो वाद दायर किया है। इन दोनों मामले में अवैध राशि उगाही के बावजूद बंदोबस्ती पर्चा निर्गत नहीं कर उल्टे अमर्यादित करने का आरोप लगाया गया है।
नवटोली कौआकोह की हरि लाल ततमा की पत्‍‌नी शांति देवी तथा डोमाई यादव की पत्‍‌नी सरिता देवी ने अंचलाधिकारी सुरेन्द्र पांडे को आरोपित किया है। केस नंबर 418सी/12 में शांति देवी ने आरोप लगाया है कि इंदिरा आवास प्राप्त करने के उद्देश्य से बासगीत सह बंदोबस्ती पर्चा के लिए आवेदन दी तथा सीओ सिकटी ने वरीय पदाधिकारी को मोटी रकम देने तथा मात्र तीन वर्षो के लिए नियोजित होने के कारण बीस हजार राशि उक्त कार्य के लिए मांगा, जिसे गवाहों की मौजूदगी में दे तो दिया। परंतु काफी विलंब होने पर जब संपर्क कर विरोध जताया तो अ‌र्द्धनग्न कर मारपीट किया गया। वहीं केस नंबर 425सी/12 में सरिता देवी ने आरोप लगाया है कि वह भी दस हजार राशि सीओ सुरेन्द्र पांडे को दी बावजूद उसे पर्चा नहीं देने का आरोप लगाया है तथा कहा है कि विरोध करने पर मारपीट कर अमर्यादित करते कथित रूप से जान से मार देने की धमकी भी दी गयी।
उक्त दोनों मामले अधिवक्ता साबिर आलम के माध्यम सीजेएम सत्येन्द्र रजक के कोर्ट में दायर हुआ है जो जांच के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एसके मिश्रा की अदालत में भेज दिया गया है। इससे पूर्व भी उक्त सीओ के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया गया है।

डेहटी पैक्स घोटाला: बीडीओ व नाजिर के विरूद्ध चार्जसीट दाखिल


अररिया : डेहटी पैक्स के माध्यम से करोड़ों रुपये घोटाला किए जाने मामले में अररिया के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं तत्कालीन नाजिर के विरुद्ध दो अलग-अलग दर्ज प्राथमिकी में अनुसंधान कर्ता ने जांच पूरी कर ली है तथा कोर्ट में चार्ज सीट दाखिल कर दिया है।
उक्त दोनों मामला अररिया के तत्कालीन बीडीओ संजय कुमार द्वारा नगर थाना में दर्ज करायी गयी थी। पिछले 04 जनवरी 10 को अररिया थाने में कांड संख्या 07/10 दर्ज कराया गया, जिसमें अररिया के तत्कालीन प्रखंड नाजिर प्रदीप कुमार आरोपी बनाये गये। वहीं अररिया थाना कांड संख्या 37/10 पिछले 17 जनवरी 10 में दर्ज कराया गया जिसमें तत्कालीन निलंबित नाजिर कामेश्वर मंडल को आरोपित किया गया। उक्त दोनों मामले के अनुसंधान कर्ता ने अपना जांच पूरा कर लिया है। अररिया कांड संख्या 7/10 में नामजद अभियुक्त तत्कालीन नाजिर प्रदीप कुमार समेत अप्राथमिकी अभियुक्त बने तत्कालीन बीडीओ मो. परवेज उल्लाह के विरुद्ध आरोप पत्र संख्या 141/11 तथा पूरक सीडी नंबर 116/12 के तहत कोर्ट में चार्ज सीट समर्पित कर दिया है।
वही अररिया कांड संख्या 37/10 में अनुसंधानकर्ता ने अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए पूर्व बीडीओ मो. परवेज उल्लाह, तत्कालीन नाजिर प्रदीप कुमार समेत नामजद अभियुक्त कामेश्वर मंडल के विरुद्ध आरोप को सत्य पाया है तथा अपने सीएस संख्या 133/12 दिनांक 28 मार्च 12 के आलोक में भादवि की धारा 467, 468, 471, 420, 409 तथा 120 बी के तहत चार्ज सीट कोर्ट में प्रस्तुत किया है।
इन लोगों पर आरोप लगाया गया है कि जिला मुख्यालय में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक रहते हुए आरोपियों ने साजिश के तहत निजी लाभ के उद्देश्य से डेहटी पैक्स में सरकारी राशि जमा कराया तथा उसे गबन कर लिया। अररिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन मामलों का अनुसंधान किया गया।

स्वदेशी वितरण केंद्र का उद्घाटन


फारबिसगंज(अररिया) : पतंजलि स्वदेशी केंद्र योजना के तहत स्वामी बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण जी के शुद्ध एवं स्वदेशी खाद्यान्न भारतीय लोगों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय दीनदयाल चौक के निकट रविवार को गणेश ट्रेडिंग के बैनर तले जिला वितरण केंद्र का उद्घाटन प्रो. नवीन कुमार व एरिया मैनेजर श्याम ने बताया कि वितरण केंद्रों पर पतंजलि द्वारा निर्मित सभी घरेलू खाद्य सामग्री प्रसाधन की वस्तुएं तथा घरेलू दवा उपलब्ध रहेगी। कहा कि बाबा रामदेव के पतंजलि स्वदेशी केंद्रों के जरिये पूरे भारत वर्ष को शुद्ध एवं स्वदेशी खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर ऐसे केंद्र बिहार में भी खोले जा रहे हैं। कहा कि इस अभियान के तहत सभी प्रखंडों एवं तीन हजार आबादी वाले गांवों में इस तरह के केंद्र खोले जाने की योजना है। मौके पर आजादशत्रु अग्रवाल, बछराज, महेन्द्र वैद्य सहित सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सार्ट सर्किट से घर में लगी आग, महिला जख्मी


कुसियारगांव (अररिया) : महलगांव थाना क्षेत्र के फुलपुर गांव में रविवार को बिजली के सार्ट सर्किट से घर में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। वहीं घर में सोई महिला बुरी तरह झुलसने से जख्मी हो गयी। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने महिला को पूर्णिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण शर्मा के घर में सार्ट सर्किट से आग लग गयी वहीं घर में सोई महिला बबली देवी बुरी तरह झुलूस गयी। वही घर में रखे अनाज, कपड़ा, नगदी जलने की बात बताई गयी है।

रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा

रानीगंज(अररिया) : रामनवमी के अवसर पर रविवार को साई भक्तों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली जो विभिन्न स्थानों से होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचा। शोभा यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के किनारे लोगों का तांता लग गया। रविवार को हसनपुर साई नगर स्थित साई मंदिर के प्रांगण से गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने कई वाहनों के साथ शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा के आगे आगे चल रहे वाहन में शिरडी के बाबा का तैल चित्र को फुल मालाओं से सजाया गया था। विभिन्न वाहनों के साथ शोभा यात्रा में शामिल महिला पुरूष साई भक्त बाबा का जयकारा लगा रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गो से गुजर कर यात्रा पुन: मंदिर परिसर में पहुंचा। जहां विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था। आयोजकों में अवधेश मांझी, संजय महतो, हसनपुर पंचायत के सरपंच मुरली ठाकुर, रमेश ठाकुर, दिनेश मंडल, तारा बनर्जी, मिथिलेश मांझी, संतोष मांझी सहित भारी संख्या में महिला, पुरूष बच्चों ने अबीर गुलाल भी एक दूसरे को लगाये। वे मंदिर परिसर में देर शाम तक भंडारा चलता रहा जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

किसान पाठशाला में नई तकनीक अपनाने पर बल



कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड के पहुंसी पंचायत अंतर्गत डरहा पीपर गांव में आत्मा द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में आत्मा जिला परियोजना निदेशक नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि के पारंपरिक तरीके छोड़कर खेती के लिए नई तकनीकी अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जैविक खाद के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि इसके उपयोग से उत्पादन पर अच्छा असर पड़ता है साथ ही वह अनाज स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा होता है। उन्होंने किसानों को खेत की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए केचुए के व्यवहार करने की सलाह दी। इस मौके पर पंचायत के मुखिया बाल कृष्ण सिंह, एसएमएस रंधीर झा, संजय सिंह, संजीव कुमार, मिथिलेश झा यहां पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। वहीं किसान भूपेन्दर सिंह, सुधीर सिंह, उद्यानंद मंडल, बुद्धू मंडल, इंदर पासवान आदि अनेक लोग मौजूद थे।

भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी


कुसियारगांव : भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गयी है। जानकारी अनुसार घायलों में नगर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ी के पप्पू मंडल मरचेनिया देवी, बैरगाछी ओपी के नया बस्ती के मो. कासिम, बीबी तब्सूम, बीबी नाजमा, इसी थाना के मो. दाउद आदि शामिल है।

दो महिला सहित चार ने किया विषपान

कुसियारगांव : घरेलू विवाद के कारण रविवार को दो महिला सहित चार लोगों ने विषपान कर लिया। इन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गयी है। पीड़ितों में जय प्रकाश नगर अररिया के सोनी देवी पलासी के अरविंद कुमार यादव, रानीगंज लक्ष्मीपुर के शिला देवी, रामपुर कोद्दरकट्टी के एतहशाम शामिल हैं वहीं शिला की स्थिति बेहद नाजुक रहने के कारण रेफर कर दिया।

अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप

जोकीहाट (अररिया) : महलगांव थानाक्षेत्र के बौड़ेल गांव में शनिवार को छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार का उद्भेदन कर शराब माफियाओं की नींद हराम कर दी है। एसपी शिवदीप लांडे ने अवैध शराब बिक्री पर सभी थानाध्यक्षों को कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। सूत्रों की माने तो महलगांव थानाक्षेत्र के चैनपुर मसुरिया, मोंगरा हाट, बौड़ेल बलुवा, भंसिया तथा जोकीहाट थानाक्षेत्र के डूबा चौक, दर्शना, चकई, बारा, हड़वा चौक, चरघरिया आदि चौक चौराहों पर आज भी चोरी छिपे अवैध शराब की बिक्री हो रही है। हालांकि पुलिस कप्तान के कड़े तेवर से अवैध कारोबारी अपना धंधा समेटने में लगे हैं।

मां देवी के दरबार में गूंजे घंट घड़ियाल



अररिया/फारबिसगंज/रेणुग्राम : चैत्र रामनवमी पर रविवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां देवी के स्थान पर भक्तगण पूरे दिन हवन पूजन करने में जुटे रहे। शहर के काली मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में जय माता का जयकारा गूंजता रहा। इस दौरान लोगों ने हवन करने के बाद कन्याओं को भोज भी कराया। चैत्र नवरात्र के नवमी के दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर विधिवत मां भगवती का पूजन किया। व्रत के अंतिम दिन मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं जगह मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कर प्रसाद भी वितरित किया गया। प्रात: काल से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेला के आसपास मेला जैसा दृश्य लगा रहा।
पलासी से निसं के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान लोगों ने धूमधाम से पूजा अर्चना के साथ नया काम आरंभ किया गया।
रेणुग्राम जाप्र के अनुसार रामनवमी का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां देवी के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गयी।
जोकीहाट से निप्र के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में चैती नवरात्र के अवसर पर रविवार को रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जोकीहाट बाजार एवं ग्रामीण इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाया गया। वहीं जहानपुर चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पुरूष व महिला भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में महाअष्टयाम, भजन कीर्तन, हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान आरंभ किया गया। अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि महाअष्टयाम के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर जुलूस व शोभा यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली जायेगी।

भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत छह घायल

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के पैकटोला में रविवार की संध्या भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 70 वर्षीय शकरूद्दीन की मौत हो गयी। इस घटना में दोनों पक्ष के छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मो. कासिम एवं नगर थाना पुलिस गांव के लिए रवाना हो चुकी थी। डीएसपी ने घटना की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को लेकर शकरूद्दीन एवं शादीक आलम व राजिक आलम के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। जो मारपीट में दोनों पक्षों के बीच चली मारपीट में शकरूद्दीन चोट खाकर नीचे गिर पड़ा। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के है। दोनों के बीच खानदानी जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि शकरूद्दीन पूर्व से बीमार चल रहे थे। धक्का मुक्की के क्रम में वह गिरा और उनकी मौत हो गयी। वहीं डीएसपी ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है।

जब्त खाद्यान्न मामले में प्राथमिकी दर्ज


अररिया : बैरगाछी ओपी क्षेत्र के अररिया बस्ती में पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे द्वारा जब्त की गयी खाद्यान्न मामले में पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो. नासिर उद्दीन ने जनवितरण प्रणाली के दो दुकानदार समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए की है।
दर्ज थाना कांड संख्या 117/12 में आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा है कि कालाबाजारी का खाद्यान्न जब्त होने की सूचना पर जब वे बैरगाछी पहुंचे तो वहां गवर्मेट आफ पंजाब तथा भारतीय खाद निगम मार्का की देर सारी बोरिया मिली। जांच के क्रम में पता चला कि जिस घर में अनाज रखा था व मकान रामेश्वर पोद्दार का है। उसमें खाद्यान्न की बोरी ओम प्रकाश पोद्दार ने रखा। जो पलासी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानदार नागेश्वर पंडित एवं नंद लाल पंडित दोनों चौरी बरदबट्टा से अनाज की खरीद की थी। दर्ज प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि अनाज का भंडारण करने वाले दोनों व्यक्ति के किसी भी प्रकार अनुबंध या अनज्ञप्ति पत्र नही है। दोनों व्यक्ति कालाबाजारी की नीयत से ही सरकारी अनाज का भंडारण कर अवैध कारोबार चला रहे है।

योग विज्ञान शिविर का समापन

कुर्साकांटा (अररिया) : पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति अररिया के सानिध्य में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर 23 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाली योग विज्ञान शिविर का समापन रविवार को पहुंसी फुटबाल मैदान में संपन्न हुआ। इस शिविर में जीवन दानी शंकर आनंद के द्वारा योग, आसन, प्रणायाम आदि का प्रशिक्षण एवं सभी बिमारियों के जड़ी बूटी के द्वारा घरेलू उपचार विधि के बारे में जानकारी दी गयी। जिलाध्यक्ष कमल नारायण यादव के नेतृत्व में इस योग शिविर का समापन संपन्न हुआ। मौके पर रामलखन राम, भुटेश्वर सिंह, रामनाथ गुप्ता, तपन वर्मा, प्रवीण गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंह, गुरुदेव सिंह, रामनारायण प्रसाद, अखिलेश कुमार, सुनिल केसरी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

आग लगने से आठ घर जलकर राख, लाखों की क्षति


अररिया : नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन स्थित खड्डा टोला अररिया आरएस में रविवार को आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गया। जिसमें लाखों की क्षति का अनुमान है।
अग्नि पीड़ित में भुप्पु पासवान, विनोद पासवान, मनोज पासवान, वीरेन्द्र पासवान, मोसोमात सुखी देवी आदि के घर जलकर राख हो गये। घटना की सूचना मिलते ही अररिया विधायक जाकिर अनवर पीड़ितों से मिले तथा उनके बीच साड़ी, लुंगी एवं नगद राशि वितरित किये। पीड़ितों के बीच विधायक ने कहा कि अप्रेल माह में इस जिले में अगलगी की घटना बहुत ज्यादा होती है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि हर थाना में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अविलंब किया जाये। घटना स्थल पर सुधीर गुप्ता, भोला शंकर तिवारी, खालिद हुसैन, इफ्तेखार तनवीर, रामजी सिंह आदि मौजूद थे।

मांगों को लेकर शिक्षक संघ की बैठक

नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के मध्य विद्यालय राजगंज में प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मो. एहसान ने की। बैठक में शिक्षको के छह सूत्री मांगों पर विस्तृत प्रकाश डाली गई एवं 3 अप्रैल को पटना में होने वाले विराट प्रदर्शन में भाग लेने हेतु भारी संख्या में शिक्षकों को जाने का आह्वान किया। इस बैठक में शिक्षक संघ के सचिव मदन प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम चन्द्र यादव, महानंद यादव, सोएब आलम, अशोक मंडल, गीता देवी, शिवानंद मंडल, अनिल झा आदि शिक्षक मौजूद थे। सभी शिक्षकों ने एकजुटता के साथ 3 अप्रैल के विराट प्रदर्शन में भाग लेने का संकल्प लिया।

एक वारंटी गिरफ्तार

नरपतगंज : नरपतगंज थाना कांड संख्या 179/10 के आरोपी विनोद यादव पिता महानंद यादव साकिन बीबीगंज को नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उक्त आरोपी दो वर्षो से फरार था उस पर घर में आग लगाने का आरोप था।

हनुमान जी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा



अररिया (अररिया) : रविवार को शिवपुरी में लोजपा जिलाध्यक्ष सुनील झा के निवास पर हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जल जमाव समस्या का नहीं निदान


अररिया : नगर परिषद अररिया का वार्ड नं. 26 वासियों को आज तक नप से निराशा ही हाथ लगी है। शहर का सबसे बड़ा खलीलाबाद कब्रिस्तान, पोस्टमार्टम भवन के साथ-साथ वर्षो पुराना माता स्थान मंदिर भी इसी वार्ड में स्थित है। यही नही इस वार्ड में राज्य के पूर्व मंत्री सह जोकीहाट के जदयू विधायक सरफराज आलम का आवास भी स्थित है। इसके बावजूद यहां नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव देखा जा रहा है। 2007 में नप चुनाव के दौरान वार्ड की जनता ने भरोसे के साथ नये वार्ड पार्षद को चुना। इस उद्देश्य से कि वे वार्ड की समस्याओं को दूर करेगी। लेकिन लोग आज भी ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। वार्ड के उत्तर माता स्थान चौक से कब्रिस्तान चौक होते हुए रउफ बाबू के घर से महात्मा गांधी मैदान सड़क तक, दक्षिण महात्मा गांधी रोड से पेट्रोल पंप के सामने से डा. सालिक आजम के घर होते हुए बेलवा पंचायत के पश्चिमी सीमा तक वार्ड 26 है। नगर परिषद की ओर से इन पांच वर्षो से कई पीसीसी सड़क निर्माण कराया गया, परंतु गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ हो गया। चापाकल भी लगाये गए, लेकिन उसमें अधिकांश खराब पड़े हैं। पोस्टमार्टम हाउस के सामने से पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री तस्लीमुउद्दीन के घर होते हुए जाने वाली सड़क जो ककुड़वा स्कूल चौक तक जाती है। इसका भूभाग भी वार्ड नं. 26 में है। इसकी मरम्मत व जलजमाव की समस्या के निदान के लिए आज तक सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये।
क्या कहते हैं वार्ड वासी:-
अतशम्स मिल्लिया कालेज के प्राचार्य प्रो. शम्स जावेद एक वार्ड वासी के नाते कहते हैं कि वार्ड तो बहुत छोटा है। सड़के बनाई गई है परंतु गड़बड़ी भी बहुत हद तक हुई। प्रो जावेद ने कहा कि आज तक वार्ड में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नगर परिषद ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वार्ड के मीर मंजूर आलम का कहना है कि साफ-सफाई तो करायी जाती है पर बिजली पोल में बल्ब नहीं लगाया जाता है। नालों पर टूटा स्लैब सारी बातें बयां कर रहा है। वार्ड के किराना दुकानदार मो. आशिक ने बताया कि न किसी को बनाया तो न किसी का बिगाड़ा। माता स्थान चौक पर सैलून चलाने वाले वार्ड के दिलीप ठाकुर इन पांच वर्षो के कार्यकाल से न काफी खुश हैं और न हीं आक्रोशित।
क्या कहती हैं वार्ड पार्षद:-
वार्ड नं. 26 की वार्ड पार्षद अंजुम आरा का कहना है कि वे इन पांच वर्षो में जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में नगर परिषद की ओर से तकरीबन 50 लाख का आवंटन प्राप्त हुआ। इससे मीर शमशुल होदा के घर से माता स्थान तक 21 लाख की लागत से सड़क के अलावा कई रोड व नाला बनवाया गया है। वार्ड पार्षद ने बताया कि उनके अथक प्रयास से ही वार्ड न. 26 व 27 को जोड़ने वाली एक सड़क का निर्माण डूडा से प्राप्त 48 लाख रुपयों से कराया गया है। वार्ड पार्षद ने कहा कि वार्ड के कुल 440 लोगों को राशन कार्ड तथा दर्जनों बुजुर्गो को पेंशन का लाभ दिया गया है। वार्ड पार्षद ने कहा कि जो 21 वर्ष में नही हुआ उसे 5 वर्ष में कर दिखाया।

जर्जर भवन मौत को दे रहा आमंत्रण


अररिया : सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले सुरक्षा कर्मियों का जर्जर भवन मौत को आमंत्रण दे रहा है। पुलिस लाइन का यह भवन कभी भी कोई बड़ी घटना का गवाह बन सकता है। भवन की दयनीय स्थिति से पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने मुख्यालय को भी सूचित किया है। एसपी ने बताया कि भवन की स्थिति इतनी दयनीय है कि बरसात के दिनों बारिस का पानी कमरे के अंदर आ जाता है। जवानों को सोने की बात तो दूर खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं पुलिस लाइन के कई जवानों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताते है कि सबसे दुरूह स्थिति हथियार भवन की है। छत से पानी के टपकने से हथियार भी भींग जाता है। लगातार साफ सफाई एवं धूप न हीं लगने पर हथियार में जंग की शिकायत भी आने लगती है। ऐसी परिस्थिति में हथियार को सुरक्षित रखना भी मुश्किल होता है।
इधर मार्केटिंग यार्ड की दशकों पुरानी इस भवन के मरम्मत का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। इसका कारण यह भी है कि मार्केटिंग यार्ड ने भाड़े पर पुलिस जवानों को रहने के लिए उक्त भवन आवंटित तो की गयी लेकिन भाड़े की राशि मुख्यालय उपलब्ध ही नहीं करा पा रही है। ऐसी परिस्थिति में उक्त भवन की मरम्मत की जिम्मेवारी उठाए तो कौन?
वहीं चार वर्ष पूर्व ही हड़ियाबाड़ा मुड़बल्ला के निकट पुलिस भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहित तो की लेकिन दर के फेर में यह मामला आज भी लंबित पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन की कीमत 50 से 80 हजार रूपये प्रति डिसमिल है उक्त जमीन का मुआवजा प्रशासन ने 3 हजार रूपये निर्धारित की है। कम दर के कारण जमीन मालिक मुआवजे की राशि ले ही नहीं रहे हैं। इसलिए भवन निर्माण का कार्य भी स्थगित है। प्लाटून ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन भवन की स्थिति का निरीक्षण किया तो वे भी भौचक्क रह गये। दीवार के उड़ रहे बालू के कण कमरे के चारों ओर बिखरे थे। वहीं छत के कई हिस्सों में सीमेंट, गिट्टी गिरकर नीचे आ रहा था। इस दौरान कई जवानों ने भवन की दयनीय स्थिति पर चर्चा करें।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि भवन काफी जर्जर अवस्था में है। जवानों को रहने में परेशानी तो जरूर है लेकिन सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे उनके जवान किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकते है।

गरीब बच्चों के बीच पुस्तक वितरित


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज स्थित सिग्नस बिहार परिसर में समारोह आयोजित कर करीब दो दर्जन गरीब स्कूली बच्चों के बीच पुस्तक वितरण सिग्नस ग्रुप आफ कंपनी के डायरेक्टर संजय सिंघानिया द्वारा किया गया। उक्त छात्रों को शिशु शिक्षा सदन एवं डा. सीवी रमण एकेडमी द्वारा भी गरीबी के कारण पूरी रियायत दे रही है। बच्चों के बीच करीब 20 हजार रूपये मूल्य के पुस्तकों के वितरण के समय बच्चों में खासा उत्साह था।
इस क्रम में श्री सिघानिया ने दो अन्य गरीब बीमार बच्चे तथा एक वृद्ध महिला को सहायता के रूप में एक एक हजार रूपया दिये। मौके पर सिग्नस ग्रुप के राजेश कुमार, शिशु शिक्षा सदन सह डा. सीवी रमण के निदेशक सूर्यनारायण प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे। मौके पर श्री सिघानिया ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है।

बिहार नव निर्माण मंच प्रशिक्षण शिविर 4 से

बथनाहा : बिहार नव निर्माण मंच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 4,5,6 अप्रेल को बोध गया में आयोजित किया गया है। जिसमें बिहार के चुने हुए कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस शिविर में बिहार के वर्तमान समस्याओं पर चिंतन एवं मंथन किया जायेगा। यह बातें क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिहार नव निर्माण मंच के सह संयोजक शंकर आजाद ने शनिवार को एक भेंट वार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर उनके साथ अशोक प्रिंस, मो. अजीजुर्रहमान कपिल कुमार झा आदि उपस्थित थे।

महिला की हत्या मामले में प्राथमिकी


फारबिसगंज(अररिया) : शनिवार की देर शाम तिरसकुंड गांव के केलाबाड़ी में 32 वर्षीय मुन्नी देवी की हत्या मामले में महिला के परिजनों के फर्द बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं फारबिसगंज थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के अररिया भेज दिया। वहीं मृतका के भैसुर तिरसकुंड निवासी लक्ष्मी मंडल ने प्राथमिकी में बताया है कि उसका भाई हरिवदन उर्फ तरू मंडल पंजाब में मजदूरी करता है और उसकी भाबज मृतका मुन्नी देवी अपने दो बच्चों के साथ घर में रहकर मजदूरी कर पालन पोषण करती है। शनिवार को मृतका मुन्ना देवी शुद भरना में लिए खेत की मकई में रखवाली के लिए शाम को गयी थी जहां से रात आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा तलाश की गयी और इस क्रम में उसका गला कटा हुआ शव मिला। जिसकी सूचना फारबिसगंज थाना को दी गयी।
मामले के अनुसंधानकर्ता अ.नि. रामदिनेश मंडल को बनाया गया है।

सड़क निर्माण की मांग

भरगामा : प्रखंड स्थित खजुरी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर होने के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलवक्त स्थिति यह है कि किसी भी छोटे बड़े वाहन के उक्त रास्ते से गुजरते समय धुंआ के रूप में धूल का गुब्बार काफी समय तक बना रहता है जिस कारण घुटन की स्थिति सी हो जाती है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए तत्काल समाधान करने की गुहार लगायी है।

श्रद्धापूर्वक की गयी महागौरी की पूजा



बथनाहा (अररिया) : वासंतिक नवरात्र के अवसर पर बथनाहा के गुदरी हाट एवं फुलकाहा के नवाबगंज दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के नवम् स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना रविवार को श्रद्धापूर्वक की गयी। इस अवसर पर नवाबगंज चैती दुर्गा स्थान पर आयोजित मेले में आसपास के गांव समेत पड़ोस के नेपाल से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। वही बथनाहा के गुदरी हाट पर प्रथम बार स्थापित चैती दुर्गा पूजा में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर पूजा समिति के आयोजक सूरज बंजारा, रंजीत झा आदि अनेक भक्तजन मौजूद थे।

सड़क निर्माण की मांग

भरगामा : प्रखंड स्थित खजुरी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर होने के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलवक्त स्थिति यह है कि किसी भी छोटे बड़े वाहन के उक्त रास्ते से गुजरते समय धुंआ के रूप में धूल का गुब्बार काफी समय तक बना रहता है जिस कारण घुटन की स्थिति सी हो जाती है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए तत्काल समाधान करने की गुहार लगायी है।

बढ़ रहे खसरे के मरीज, डाक्टरों की टीम गठित

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के पुरवाही झिरूआ पंचायत के कई वार्डो में चेचक तथा खसरा के प्रकोप से डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा लोग प्रभावित हैं। धीरे-धीरे ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने की बात बतायी जा रही है। इधर खसरा तथा चेचक के बढ़ रहे प्रकोप को लेकर फारबिसगंज रेफरल अस्पताल प्रभारी डा. जेएन प्रसाद ने बताया कि प्रभावित गांव में डा. विजय कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम भेजी गयी है जो समुचित व्यवस्था को देखेंगे। कहा कि उक्त गांव में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सिमराहा के माध्यम से आवश्यक दवायें भी उपलब्ध करवायी जा रही है। खसरा तथा चेचक के प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। इधर बीएचएम मनोहर कुमार प्रियांशु ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिला महामारी विशेषज्ञ दे दी गई है। कहा कि प्रभावित होने ग्रामीण में दस से पच्चीस वर्ष के लोग शामिल हैं। चेचक तथा खसरा से प्रभावित वाले लोगों में पुरवारी झिरूआ पंचायत के वार्ड संख्या पांच, छह तथा सात के बीबी मोनी, रहीना हसीब, बीबी निहाल, सुबानो, चन्नो, सदाब, कमरान, सेवा खातुन, कौशरी, बीबी नहलिना, गजली, जुली, फरकान, ऐजाज, नाफरीन, मन्तसा आदि शामिल है। इधर मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

बढ़ रहे खसरे के मरीज, डाक्टरों की टीम गठित

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के पुरवाही झिरूआ पंचायत के कई वार्डो में चेचक तथा खसरा के प्रकोप से डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा लोग प्रभावित हैं। धीरे-धीरे ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने की बात बतायी जा रही है। इधर खसरा तथा चेचक के बढ़ रहे प्रकोप को लेकर फारबिसगंज रेफरल अस्पताल प्रभारी डा. जेएन प्रसाद ने बताया कि प्रभावित गांव में डा. विजय कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम भेजी गयी है जो समुचित व्यवस्था को देखेंगे। कहा कि उक्त गांव में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सिमराहा के माध्यम से आवश्यक दवायें भी उपलब्ध करवायी जा रही है। खसरा तथा चेचक के प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। इधर बीएचएम मनोहर कुमार प्रियांशु ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिला महामारी विशेषज्ञ दे दी गई है। कहा कि प्रभावित होने ग्रामीण में दस से पच्चीस वर्ष के लोग शामिल हैं। चेचक तथा खसरा से प्रभावित वाले लोगों में पुरवारी झिरूआ पंचायत के वार्ड संख्या पांच, छह तथा सात के बीबी मोनी, रहीना हसीब, बीबी निहाल, सुबानो, चन्नो, सदाब, कमरान, सेवा खातुन, कौशरी, बीबी नहलिना, गजली, जुली, फरकान, ऐजाज, नाफरीन, मन्तसा आदि शामिल है। इधर मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

डेढ़ लाख की सखुआ लकड़ी जब्त

बथनाहा(अररिया) : जोगबनी में कस्टम अधिकारियों ने तस्करी कर ले जाए जा रहे करीब डेढ़ लाख की सखुआ की लकड़ी शनिवार को बरामद किया है। नेपाली ट्रैक्टर पर 50 सीएफटी सखुआ की लकड़ी तस्करी कर नेपाल से लाया जा रहा था। जिसे भारत नेपाल सीमा पर कस्टम के अधिकारियों ने जब्त कर लिया। इस बाबत कस्टम के सहायक आयुक्त शिवशंकर ने बताया कि ट्रैक्टर सहित जब्त लकड़ी की कुल कीमत साढ़े 5 लाख रूपया आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर जब्त होने के बाद भीड़ का लाभ उठाते हुए ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया।

Sunday, April 1, 2012

बकरा का पानी हुआ दूषित, मवेशियों को हो रही परेशानी

सिकटी (अररिया) : प्रखंड के पश्चिमी भाग से होकर बहने वाली बकरा नदी का पानी दूषित होने के कारण माल मवेशियों के अलावा पर्यावरण पर भी खतरे की समस्या उत्पन्न हो गई है। नदी में फैक्ट्री से गिरने वाले कचरे एवं गंदे पानी से पानी का रंग काला हो गया है। जिसके कारण लोगों के नहाने के साथ मवेशी को पानी पीने की भी समस्या बन गयी है। स्थानीय लोगों की मानें तो नदी के पानी का उपयोग खेतों में पटवन से लेकर नहाने एवं कपड़ा साफ करने तथा मवेशी के पीने के रूप में होता रहा है। लेकिन इस वर्ष पानी के गंदा होने के कारण मवेशी के पीने से उनके बीमार होने की समस्या बढ़ रही है। खासकर नदी किनारे बसे गांव पीरगंज, तीरा, ठेंापुर, नेमुआ, ढंगरी, बैरगाछी, डेढुआ एवं अन्य कई गांव के मवेशी को बीमारी होने की जानकारी मिल रही है। अगर प्रशासनिक रूप से इसके नियंत्रित करने का उपाय नही किया गया तो आने वाले समय में नदी का पानी उपयोग के लायक नही रह जायेगा साथ ही पर्यावरण के खतरे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

लापरवाही से विद्युत व्यवस्था चरमरायी

कुर्साकाटा (अररिया) : पूर्व राज्य मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा है कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति विभागीय लापरवाही का नतीजा है। श्री मंडल ने कहा कि वे कुर्साकांटा के साथ सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि अगर विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति की दिशा में यूं हीं लापरवाही बरती गई तो वे आंदोलन करने के लिये बाध्य हो जायेंगे। श्री मंडल ने साफ लहजे में कहा कि अगर कुर्साकांटा प्रखंड को अररिया जिला मुख्यालय के समानांतर बिजली नहीं मिली तो वे अपने समर्थकों व आमजनों के साथ आंदोलन करेंगे।

बालक वर्ग में शुभम व बालिका में नाजमीन व मनु ने जीता गोल्ड



अररिया : जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम के जिम हाल में प्रथम जिलास्तरीय ताइक्वांडों चैम्पियनशिप का आयोजन शनिवार को किया गया। जिला ताइक्वांडों एसोसिएशन के तत्वावधान में बालक व बालिका वर्ग के अलग अलग ग्रूपों के बीच ताईक्वा्रडो प्रतियोगिता कराया गया। जिम हाल में आयोजित ताइक्वांडों प्रतियोगिता में 45 किग्रा वजन के बालक वर्ग में शुभम कुमार प्रथम, हासिम अंसारी द्वितीय तथा मिथिलेश व आफताब ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं 45 से 55 किग्रा. वजन वर्ग में सोनू कुमार मंडल प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, नसीम अख्तर व मो. सिराजुद्दीन तृतीय, 68 से 73 किग्रा. में शुभाशीष कुमार प्रथम, नीतेश आनंद द्वितीय तथा 38 से 40 किग्रा में सरोज कुमार प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय तथा प्रिंस कुमार तृतीय पुरस्कार जीता। जबकि बालिका वर्ग 0-45 किग्रा. में नाजमीन अख्तर तथा मनु कुमारी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को गोल्ड, द्वितीय को सिल्वर तथा तृतीय को ब्रोंज से कोडिंग किया गया। विजेता खिलाड़ियों के बीच मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के डीपीओ विद्यानंद ठाकुर व ताइक्वांडों एसोसिएशन के राज्य उप सचिव सह राष्ट्रीय स्तर के रेफरी मनोज कुमार सिंह ने शील्ड व मेडल प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण के मौके पर एसोसिएशन के जिला सचिव कमलेश्वर ठाकुर, टाउन क्लब के संयोजक नूर आलम, सदस्य नौशाद आलम, सत्येंद्र नाथ शरण, वकार अहमद, प्रदीप कुमार, शमशाद, सैफ आलम, ओवेश अख्तर आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका उदय कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, रोशन कुमार व रामकुमार राउत ने निभाई।

लापरवाही से विद्युत व्यवस्था चरमरायी

कुर्साकाटा (अररिया) : पूर्व राज्य मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा है कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति विभागीय लापरवाही का नतीजा है। श्री मंडल ने कहा कि वे कुर्साकांटा के साथ सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि अगर विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति की दिशा में यूं हीं लापरवाही बरती गई तो वे आंदोलन करने के लिये बाध्य हो जायेंगे। श्री मंडल ने साफ लहजे में कहा कि अगर कुर्साकांटा प्रखंड को अररिया जिला मुख्यालय के समानांतर बिजली नहीं मिली तो वे अपने समर्थकों व आमजनों के साथ आंदोलन करेंगे।

लापरवाही से विद्युत व्यवस्था चरमरायी

कुर्साकाटा (अररिया) : पूर्व राज्य मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा है कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति विभागीय लापरवाही का नतीजा है। श्री मंडल ने कहा कि वे कुर्साकांटा के साथ सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि अगर विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति की दिशा में यूं हीं लापरवाही बरती गई तो वे आंदोलन करने के लिये बाध्य हो जायेंगे। श्री मंडल ने साफ लहजे में कहा कि अगर कुर्साकांटा प्रखंड को अररिया जिला मुख्यालय के समानांतर बिजली नहीं मिली तो वे अपने समर्थकों व आमजनों के साथ आंदोलन करेंगे।

आग में दो दर्जन घर राख, नकदी सहित पांच लाख की क्षति


पलासी(अररिया) : प्रखंड के पेचैली पंचायत अंतर्गत पेरवाखुड़ी गांव में शुक्रवार की संध्या अचानक लगी आग में दो दर्जन घर जलकर राख हो गये। इस घटना में 60 हजार नकदी के अलावा अनाज, कपड़ा आदि करीब पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग में एक बकरी भी झुलस कर मर गयी है।
जानकारी अनुसार प्रखंड के पेचैली पंचायत के पेरवाखुड़ी गांव में शुक्रवार की संध्या मो. सरफुद्दीन के घर से अचानक आग की लपटें उठी और देखते ही देखते मो. हलीम, इसमाइल, मो. इशहाक, इसराफिल, अमीरउद्दीन, मोसोमात लुबनी, मो. मुखतार, मो. रमजान, मो. आशिक, जकीर सहित दो दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में सरफुद्दीन का नकदी पांच हजार, अलताफ का 18 हजार, एहतशाम का तीन हजार, हलीम का 30 हजार, मोसोमात उनेजा का तीन हजार व एक बकरी सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गये। फिलहाल सभी अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। वहीं प्रशासन द्वारा अब तक किसी प्रकार का राहत सामग्री पीड़ितों को मुहैया नहीं करवायी गयी है। इस संबंध में अंचल अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि संबंधित हल्का कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दे दिया गया है। इस बाबत मो. नसीर व मुखिया मो. मोजावर हुसैन ने प्रशासन से अग्नि पीड़ितों के बीच शीघ्र राहत सामग्री मुहैया करवाने की मांग की है।

रामनवमी आज, तैयारी पूरी

रेणुग्राम: रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसको लेकर जगह जगह राम एवं हनुमान मंदिर को सजाया संवारा गया है। वहीं भगवान राम व बजरंग वली की प्रतिमा का रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है। घोड़ाघाट, मानिकपुर, टीलामोहन आदि गांवों में राम नाम संकीर्तन की भी तैयारियां की जा रही है। रामनवमी रविवार को है।

गिरफ्तार कर जेल भेजा

रेणुग्राम: सिमराहा थाना पुलिस ने शनिवार को जीआर नंबर 1604/03 के कुर्की जब्ती अधिपत्र के वारंटी कचलू पासवान सा. मदारगंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।

वित्तीय वर्ष के लिए नप में घाटे का बजट पारित



फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में बजट का अनुमोदन एवं स्वीकृति को लेकर मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में विशेष बैठक शनिवार को बुलायी गयी। बैठक में घाटे का बजट पेश किया गया जिसे सदस्यों ने स्वीकृति दे दी।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2011-12 के आय व्यय के बजट को जहां अनुमोदित किया गया वहीं वित्तीय वर्ष 2012-13 के पुनरीक्षित बजट को कुछ संशोधनों के उपरांत बहुमत के आधार पर स्वीकृति दी गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार बैठक में बीते वित्तीय वर्ष का जो बजट पेश किया गया उसमें आय और व्यय बराबर दिखाया गया। यानि वित्तीय वर्ष 2011-12 में नप द्वारा आय नौ करोड़ 32 लाख 44 हजार 763 दिखाया गया जबकि इतना ही व्यय भी दिखाया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए विभिन्न स्रोतों से आय 9 करोड़ 40 लाख 90 हजार छह सौ 40 रूपये अनुमानित है जबकि खर्चे का बजट 11 करोड़ एक लाख 76 हजार छह सौ 40 रूपये है। मुख्य पार्षद ने कहा है कि शेष रकम के लिए भी व्यवस्था की जायेगी। हालांकि बजट पर बहस के दौरान पार्षद अशोक फुलसरिया ने कार्यपालक पदाधिकारी गिरजानंद कापरी के अनुपस्थित रहने पर बैठक के औचित्य पर सवाल उठाया, लेकिन बताया गया कि श्री कापरी नगर परिषद के ही आवश्यक कार्य से अररिया गये हैं।
बैठक में उपमुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल, अबुल हसन, अनिल कुमार सिन्हा, रीता गुप्ता, पिंकी देवी, मधु देवी, रजनी सिंह, सप्तमी पाल, बबिता पूर्वे, इसरत प्रवीण, रंजू केसरी, संजू देवी, गणेश राम, अशोक फुलसरिया, धीरज पासवान, शाद अहमद, अशोक मंडल, मोती खान आदि पार्षद उपस्थित थे।

तालिम के बिना तरक्की असंभव

जोकीहाट(अररिया) : समाज की सूरत व सीरत बदलनी है तो तालिम को तवज्जो दें। तालिम के बगैर समाज की तरक्की का ख्वाब पूरा नहीं हो सकता है। उक्त बातें गैरकी पंचायत के गोगरा गांव में आयोजित जलसे में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए हाजीपुर के चतुर्वेदी नसीम साहब, विधायक सरफराज आलम, मौलवी कारी सहाबुद्दीन आदि वक्ताओं ने कही। विधायक श्री आलम ने नारी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि एक लड़की के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। वक्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, एकता व भाईचारा पर भी बल दिया। जलसा में बगडहरा, बागेश्वरी तारण, काकन, फरसाडांगी, रहड़िया आदि गांवों से सैकड़ों लोग शिरकत किये।

श्रद्धापूर्वक की गयी देवी अन्नपूर्णा की पूजा



फारबिसगंज(अररिया) : वासंती नवरात्र अष्टमी के अवसर पर पटेल चौक काली मंदिर के प्रांगण में शनिवार को अन्न की देवी माता अन्नपूर्णा एवं देवाधिदेव भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से लोगों ने पूजा अर्चना की गयी। शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि माता दुर्गा की ही एक स्वरूप देवी अन्नपूर्णा हैं और उनकी आराधना से अन्न का भंडार सदैव पूर्ण रहता है। फलस्वरूप गृहिणियों द्वारा प्रतिवर्ष इस शुभ तिथि को देवी अन्नपूर्णा की श्रद्धापूर्वक पूजा करने की पुरानी परंपरा है। वहीं पूजा स्थल पर पंडित शंभू बनर्जी एवं पंडित सुवेश झा के पौरोहित्व तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दर्जनों महिलाओं ने देवी की पूजनोपरांत पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद आदि का वितरण भी किया गया।

हत्या मामले में एसएसबी जवान शक के घेरे में


फारबिसगंज(अररिया) : एसएसबी 24 वीं बटालियन मुख्यालय में गत दिनों चालक सह सिपाही ललित मोहन जीना की हत्या मामले में एसएसबी जवान भी शक के घेरे में आ गये हैं। पुलिस ने एक एसएसबी जवान व एक महिला सिपाही से पूछताछ की है तथा उसके वस्त्रों को भी बरामद कर फारेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस संबंध में एसडीपीओ विकास कुमार ने कहा है कि संदेह वाले हर बिंदुओं पर पुलिस गंभीरता से तहकीकात कर रही है।
बथनाहा में एसएसबी 24 वीं बटालियन मुख्यालय के निकट बल के चालक ललित मोहन जीना के हत्या के मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर गहन छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल के निकट किराए के मकान में रह रहे एसएसबी जवान सोनबर्न ए सचिन और उसकी पत्‍‌नी व महिला सिपाही केदारी सुरेखा सुरेश से आवश्यक पूछताछ की तथा दोनों के उन परिधानों को जब्त कर फारेंसिक जांच हेतु भेज दिया है जिसे उसने घटना वाली रात अर्थात गुरूवार को पहना था। यह जानकारी देते हुए एसडीपीओ फारबिसगंज विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम एवं वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पटना से बथनाहा पहुंची चार सदस्यीय फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटना स्थल के समीप रहने वाले एसएसबी जवान के कमरे के फर्श और दरवाजे पर लगे खुन के धब्बे का सैंपिल परीक्षण हेतु उठाया था। इधर एसएसबी के चालक सह जवान की हत्या का मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महाअष्टमी पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



फारबिसगंज(अररिया) : चैती दुर्गापूजा महाअष्टमी के अवसर पर यहां के सार्वजनिक पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में भक्तों ने व्रत रखकर पूजा- अर्चना की एवं दुर्गा माता के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित किया। शहर के मेला रोड स्थित दुर्गापूजा पंडाल, नवरंग समिति, बोरिसाल वारूजीवी समिति एवं मार्केटिंग यार्ड के पंडालों में प्रात: काल से ही पूजा की थाली, दीप, धूप और पुष्प के साथ भक्तों के आने जाने का तांता लगा रहा। जबकि विष्णु यज्ञ स्थल पर भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गयी। ज्ञात हो कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चैती दुर्गा पूजा मनाते हैं। शहर में कई जगहों पर पंडाल आदि बनाये गये हैं तथा भव्य साज सजावट भी गई है।

रामनवमी को लेकर माहौल भक्तिमय

जोकीहाट(अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व को ले माहौल भक्तिमय हो गया है। प्रखंड के जहानपुर चौक स्थित बजरंग बली मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर पूजा अर्चना, हवन, मानस पाठ के बाद संध्या चार बजे से अष्टयाम व भजन कीर्तन आरंभ होगा जो लगभग 72 घंटे तक चलेगा। महाअष्टयाम में लगभग 12 कीर्तन मंडली के भाग लेने की बात समिति के प्रवक्ता टिंकू झा ने कही। अनुष्ठान के संचालन में मुख्य भूमिका निभाने वालों में बलित नारायण, विपिन बिहारी, दिगंबर, संतोष दास, विनोद, रामानंद आदि शामिल हैं।

शिक्षा अपनाएं, समाज की बुराई भगाएं : अजीज



अररिया : जिले के जोकीहाट प्रखंड स्थित जामिया इस्लामिया तजवीदुल कुरआन, गोगरा गैरकी मसूरिया में आयोजित दो दिवसीय इसलाहे मआशरा इजलास शुक्रवार की रात संपन्न हो गया। जलसे की सदारत दारूल उलूम बहादुरगंज के नाजीम मौलाना अनवार आलम ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से तशरीफ लाए मौलाना अलहाज अब्दुल अजीज ने शिरकत की। जलसा का संचालन मौलाना नुरूद्दीन ने निभाई। जलसे का आगाज तिलावते कलाम पाक से हुआ। नआत व हम्द लोकप्रिय शायर हारून रशीद गाफिल एवं कारी कमरूज्जमा ने पेश किया। जलसा को खिताब करते हुए मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल अजीज ने कहा कि आज हम अल्लाह और अल्लाह के रसूल के हुकम को भूलकर दुनियां के कामों में लग गए है। जिसके कारण हमारे मआशरे में तरह-तरह की बुराइयां हो रही है। जो हमारे परेशानियों का मुख्य कारण बन गया है। बुराईयों को रोकने में सबों को इमानदारी से पहल करनी होगी। तभी एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो सकता है। इस इलाके में शिक्षा की कमी एक गंभीर समस्या है। समाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए शिक्षा के अपने एजेंडे में शामिल करने का उन्होंने आह्वान किया। मौलाना अनवार आलम ने अध्यक्षीय तकरीर में कहा कि आज पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ता आकर्षण समाजिक बुराई का प्रमुख कारण है। मौलाना नबी हसन एवं मुक्ति अलीमुद्दीन ने दहेज लेने और देने वालों दोनों को समान रूप से जिम्मेदार ठहराया। मौलाना जुबेर आलम, मौलाना इस्लामउद्दीन ने नमाज की पाबंदी पर अपनी तकरीर पेश की। जलसा के संयोजक हाफिज मो. शहाबुद्दीन कासमी मुखिया कौसर जिया, सब्बीर आलम, सरवर आलम, अब्दुल गफुर तुफानी, मुखिया इमरान साबिर आदि ने जलसा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनसंघर्ष समिति चार को देगी धरना

अररिया : क्षेत्र की बदहाली एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 4 अप्रैल को जन संघर्ष समिति रानीगंज समाहरणालय परिसर अररिया में एक दिवसीय विशाल धरना का आयोजन करेगी। उक्त जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष मौलाना कबीर उद्दीन फारान मोजाहीरी ने बताया कि रानीगंज प्रखंड का दक्षिणी इलाका वर्षो से राजनेताओं के उपेक्षा का शिकार है। आज भी बिजली, सड़क, अस्पताल एवं शैक्षणिक दृष्टिकोण से ये इलाका पिछड़ा है। जिसको लेकर इलाके के लोग संगठित होकर आंदोलन के मूड में है।

भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल



फारबिसगंज (अररिया) : प्रखंड के परवाहा पंचायत स्थिति वार्ड संख्या आठ में शनिवार को सुबह भूमि विवाद में हुए मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बाबत पीड़ित परिवार द्वारा फारबिसगंज थाने में आवेदन देने की बात बतायी गई है। घायलों में तारानंद मंडल 60, मनोज मंडल 35 तथा सावित्री देवी 25 वर्ष शामिल हैं। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वे जब अपने खेत में तीसी की फसल काट रहे थे तभी गांव के ही अरुण मंडल, छेदिया, बेढिया, मुकेश, टूनटून आदि करीब एक दर्जन लोग उनके खेत पहुंचकर लाठी-डंडे आदि से उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

डेहटी पैक्स घोटाले में एक और शाखा प्रबंधक को पुलिस लेगी रिमांड पर


अररिया : इंदिरा आवास घोटाले के आरोप में किशनगंज जेल में बंद टेढ़ागाछ को-आपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक बालकृष्ण झा को अररिया पुलिस डेहटी पैक्स घोटाला मामले में जल्द ही रिमांड पर लेगी। शाखा प्रबंधक श्री झा एवं उनकी पत्‍‌नी जानकी देवी डेहटी पैक्स घोटाले में आरोपी है। अररिया के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने बताया कि शाखा प्रबंधक पर लगाये गये आरोप सत्य पाये गये हैं। पूछताछ के लिए उन्हें अररिया लाया जायेगा। एसपी ने जानकी देवी की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि डेहटी पैक्स घोटाले के सरगना सह शाखा प्रबंधक रूद्रानंद झा की गिरफ्तारी हुई तो उन्होंने न्यायालय में धारा 164 के तहत अपना बयान अंकित कराया जिसमें दस दर्जन से अधिक लोगों के घपले घोटाले में संलिप्त होने की जानकारी दी थी। उसमें बालकृष्ण झा एवं उनकी पत्‍‌नी को भी आरोपी बनाया गया था। मामले को लेकर दर्ज की गयी सात प्राथमिकी में थाना कांड संख्या 17/11 में शाखा प्रबंधक एवं उनकी पत्‍‌नी नामजद अभियुक्त बनाये गये।
पुलिस के अनुसार शाखा प्रबंधक ने डेहटी पैक्स से 8.83 लाख रुपये आवास ऋण के रूप में ली थी। शाखा प्रबंधक रूद्रानंद झा उक्त राशि में 6 लाख रुपये पैक्स में जमा करा दिया था। लेकिन अहम सवाल यह है कि बालकृष्ण झा ने 30 अप्रैल को ऋण तो लिया लेकिन तीन दिन बाद ही 3.50 लाख रुपये किस परिस्थिति में पैक्स को वापस कर दिया।
एसपी श्री लांडे ने यह भी बताया कि आरोपी झा पुलिस उप महानिरीक्षक को पत्र लिखकर पैक्स में राशि जमा कर देने की जानकारी दी थी। पूर्व एसपी गरिमा मल्लिक ने पत्र को आधार बताते हुये इस मामले को जांच के दायरे में रख दिया था। वर्तमान एसपी ने जब इस मामले की विस्तृत जांच की तो आरोप सत्य पाये गये। आरोपी झा टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 34/11 एवं 99/11 में करीब एक माह से किशनगंज जेल में बंद है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शाखा प्रबंधक के पद पर रहकर ही इंदिरा आवास मद की 28 लाख रुपये का घोटाला कर लिया है। थाना कांड संख्या 34/11 में 12 लाख तथा 99/11 में 16 लाख गबन करने का आरोप है।

बढ़ रहे खसरे के मरीज, टीम गठित

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के पुरवाही झिरूआ पंचायत के कई वार्डो में चेचक तथा खसरा के प्रकोप से डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा लोग प्रभावित हैं। धीरे-धीरे ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने की बात बतायी जा रही है। इधर खसरा तथा चेचक के बढ़ रहे प्रकोप को लेकर फारबिसगंज रेफरल अस्पताल प्रभारी डा. जेएन प्रसाद ने बताया कि प्रभावित गांव में डा. विजय कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम भेजी गयी है जो समुचित व्यवस्था को देखेंगे। कहा कि उक्त गांव में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सिमराहा के माध्यम से आवश्यक दवायें भी उपलब्ध करवायी जा रही है। खसरा तथा चेचक के प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। इधर बीएचएम मनोहर कुमार प्रियांशु ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिला महामारी विशेषज्ञ दे दी गई है। कहा कि प्रभावित होने ग्रामीण में दस से पच्चीस वर्ष के लोग शामिल हैं। चेचक तथा खसरा से प्रभावित वाले लोगों में पुरवारी झिरूआ पंचायत के वार्ड संख्या पांच, छह तथा सात के बीबी मोनी, रहीना हसीब, बीबी निहाल, सुबानो, चन्नो, सदाब, कमरान, सेवा खातुन, कौशरी, बीबी नहलिना, गजली, जुली, फरकान, ऐजाज, नाफरीन, मन्तसा आदि शामिल है। इधर मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

डिजनीलैंड मेला का एसपी ने किया उद्घाटन



अररिया : स्थानीय टाउन हाल परिसर में शुक्रवार को कोशी विकास डिजनीलैंड मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन देर शाम एसपी शिवदीप लांडे ने फीता काटकर किया। इस मौके पर एसडीपीओ मो. कासिम भी मौजूद थे। उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए एसपी श्री लांडे ने कहा कि मेला मनोरंजन का साधन है। इसे कोई व्यक्ति अड्डाबाजी का स्थान नही बनाएं वरना उसे बख्शा नहीं जायेगा। एसपी ने कहा कि मेला में गड़बड़ी करें तो फौरन सूचित करें। इस अवसर पर नगर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह, मेला आयोजक मो. कमरूल, मो. रिजवान, प्रेमलाल विश्वास आदि मौजूद थे।

अधिवक्ता को मिला प्रथम पुरस्कार

अररिया : कौन कहता है कि आसंमा में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो..। मशहूर शायर की यह पंक्ति व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सुरेश राम ने सच कर दिखाया है। महिला चेतना समाज खरैया बस्ती के काउंसलर के रूप में श्री राम ने बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यही नही श्री राम की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। महिला चेतना समाज के बैनर तले घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में श्री राम ने काउंसलर के रूप में सराहनीय काम किया है। श्री राम की मानें तो उन्होंने इस बहाने टूटते हुए कई परिवारों के बीच सामंजस्य स्थापित कर जोड़ने का काम किया है। अधिवक्ता सुरेश राम ने आम लोगों से मानव के लिए हमेशा सकारात्मक मदद की अपील की है।

किसान अधिकार मंच की कमेटी गठित

नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के डाकबंगला परिसर में किसान अधिकार मंच के तत्वावधान में बैठक का आयोजन कर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, विशुनदेव पंडित, अध्यक्ष मो. हारुण, सुरेन्द्र यादव, विश्व मोहन यादव, यादव कुलानंद सिन्हा, श्री नारायण सिंह शामिल हैं। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों में किसान अधिकार मंच का गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही किसान अधिकार मंच के तत्वावधान में 15 सूत्री मांगों को लेकर किसानों द्वारा मई के पहले हफ्ते में जिला के सभी प्रखंडों में धरना एवं प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस बैठक में कमिटी के सदस्य के अतिरिक्त लक्ष्मी साह, ननकी यादव, जामुन राय समेत प्रखंड के सैकड़ों किसान मौजूद थे।

रेल एसपी ने की पूछताछ

फारबिसगंज : कटिहार रेलवे के एसपी शुक्रवार को फारबिसगंज स्टेशन पहुंचकर पिछले दिनों पटेल चौक रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से कटे युवक दीना साह के मौत के मामले में अनुसंधान के क्रम में फारबिसगंज आये। बताया जाता है कि रेल एसपी मृतक के पत्‍‌नी से पूछताछ करने के लिए उनके आवास भी गए लेकिन वे नहीं मिली। अगल-बगल के लोगों पूछताछ किये।

चौकीदार व दफादारों के साथ सरकार कर रही धोखा: राम अवधेश


अररिया : शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा अररिया के बैनर तले एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह मौजूद थे। 14 अप्रैल को पटना में आयोजित विशाल रैली की सफलता को लेकर आयोजित सम्मेलन में चौकीदारों का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवधेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अपने चपरासी से लेकर मुख्य सचिव तक को माह के पहले सप्ताह में वेतन दे देती है परंतु गांव में लोगों की सुरक्षा करने वाले चौकीदार को 8 माह तक वेतन नहीं दिया जाता है। श्री सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 1995 में राबड़ी सरकार ने चौकीदारों के हितार्थ एक आदेश में फेरबदल कर दिया तो उसे कुर्सी से हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि गरीबों को धोखा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंका जायेगा। श्री सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कहती है कि विकास दर बढ़ रहा है पर गांव में आज भी लोगों के सिर पर छत नहीं है। सरकार कहती है कि अपराध का ग्राफ नीचे आ गया है, लेकिन घर-घर में शराब दुकान खुलवाकर क्राइम बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने डा. भीमराव अबेंदकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को पटना में आयोजित रैली में चौकीदारों की चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक भागीदारी के लिए अपील की प्रदेश सचिव डा. संत सिंह ने साफ कहा कि जो भी सरकार चौकीदार-दफादार का अहित करेगा उसे बर्दास्त नही किया जायेगा। इस मौके पर अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश कुमार, रामदेव पासवान, संयोजक तुलसी ऋषिदेव आदि ने भी विचार व्यक्ति किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष कु. पासवान, सतनी देवी, हरिलाल ततमा, विष्णुदेव पासवान, कार्तिक मंडल, दुखमोचन पासवान, शोभा देवी, लाखो देवी सहित कई चौकीदार मौजूद थे।

पहले भी एसएसबी जवान की हो चुकी है मौत

बथनाहा (अररिया) : भारत-नेपाल सीमा स्थित बथनाहा में एसएसबी 24वीं बटालियन मुख्यालय में चालक पद पर तैनात ललित मोहन जीना की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी बथनाहा मुख्यालय के करीब एक दर्जन जवानों की मौत पिछले 10 वर्षो के दरम्यान हो चुकी है। सबसे अधिक मौत वर्ष 2007 में हुई है। जिसमें एक महिला सिपाही सहित चार जवानों की मौत शामिल है। हाल ही में 30 जुलाई 2011 को बथनाहा मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही नयना राम दास की भी मौत संदेहास्पद स्थिति में इनसास राइफल की गोली लगने से हुई थी। 6 फरवरी 2010 को ही रविन्द्र फलिता नामक नायक जीडी की मौत भी संदेहास्पद स्थिति में अपने सर्विस राइफल की गोली लगने से हुई थी। वह एसएसबी मुख्यालय के आरपी गेट पर एक गार्ड कमांडर के रूप में ड्यूटी पर तैनात था। इससे पूर्व फुलकाहा में तैनात नायक जेडी बुलवधु सिंह तथा दमादगी में तैनात सिपाही मनोज कुमार की मौत भी राइफल की गोली लगने से हुई थी। उसे फायरिंग अभ्यास के लिए पश्चिम बंगाल में दुधिया जाना था। इधर, बुधवार की रात सिपाही सह चालक जीना की हत्या भी गोली मार कर कर दी गयी। इस संदर्भ में टेंट में उसके साथ रह रहे एसएसबी के जवानों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने की डीपीएस शाखा की जांच

अररिया : देवघर में वहां के डीपीएस स्कूल के खिलाफ की गई शिकायत के बाद अररिया एसपी शिवदीप लांडे ने स्थानीय डीपीएस शाखा की भी जांच की है। शुक्रवार को विद्यालय में उपस्थित उप प्राचार्य मनीष कुमार से उन्होंने विस्तृत पूछताछ की है। एसपी ने वाइस प्रिंसीपल को निबंधन की मूल प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में एसपी श्री लांडे ने बताया कि देवघर पुलिस की सूचना के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि देवघर स्थित डीपीएस की मान्यता पर सवाल खड़ा किया गया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पूछताछ के क्रम देवघर की संस्था अररिया से जुड़े होने की बात कही जा रही है। इसलिए इस संस्था का सत्यापन किया गया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मान्यता के सवाल पर ही देवघर में पूर्व प्राचार्य ने विद्यालय छोड़ दिया है। इसी सवाल पर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों व अभिभावकों ने पुलिस को लिखित शिकायत की है। देवघर से शुरू हुई जांच की कड़ी अररिया पहुंच गयी है। 

गरीब स्कूली बच्चों को पुस्तक वितरित


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज स्थित सिग्नस बिहार परिसर में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर करीब दो दर्जन गरीब स्कूली बच्चों के बीच पुस्तक वितरण सिग्नस ग्रुप आफ कंपनी के डायरेक्टर संजय सिंघानिया द्वारा किया गया। उक्त छात्रों को शिशु शिक्षा सदन एवं डा. सीवी रमण एकेडमी ने भी गरीबी के कारण पूरी रियायत दे रही है। बच्चों के बीच करीब 20 हजार रूपये मूल्य के पुस्तकों के वितरण के समय बच्चों में खासा उत्साह था।
इस क्रम में श्री सिघानिया ने दो अन्य गरीब बीमार बच्चे तथा एक वृद्ध महिला को सहायता के रूप में एक एक हजार रूपया दिए। मौके पर सिग्नस ग्रुप के राजेश कुमार, शिशु शिक्षा सदन सह डा. सीवी रमण के निदेशक सूर्य नारायण प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे। मौके पर श्री सिघानिया ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है।

भू-विवाद में मारपीट, आठ जख्मी


कुसियारगांव (अररिया) : भूमि विवाद के कारण नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें चार महिला सहित आठ लोग जख्मी हो गये। उनका इलाज सदर अस्पताल अररिया में कराया गया, घटना को लेकर थाना में लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद अभियुक्त बनाने की बात कही गयी है।
जख्मी में बांसबाड़ी के जख्मियों में मो. कबीर, एकवाल, बीबी जसीमा, बीबी नाजमीन, मो. नियाज वहीं पैक टोला नूनिया टोला के गिता देवी, खुशरी देवी तथा लाल देवी मंडल शामिल हैं। बताया गया है कि मामला बासगीत पर्चा से संबंधित है जिसे हलका कर्मचारी ने दोनों पक्षों को जमीन का रशीद काटकर दिया गया है। हालांकि कई बार गांव में पंचायत भी हुआ पर दूसरा पक्ष मानने को तैयार नही इतना ही नही अंचल अमीन द्वारा सीमांचल नक्शा भी नही काटा गया है।

थाने में कराया गया निकाह


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज थाना परिसर में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार प्रखंड के खैरा कोश्कापुर के मो. जाहीर साफी एवं उसी गांव के बीबी नुरेसा खातुन के साथ निकाह करवाया गया। दोनों प्रेमी युगल छह माह पूर्व अपनी मर्जी से न्यायालय में शादी रचाई थी फिर दहेज के रूप में मोटर साइकिल नहीं दिए जाने के कारण मो. जाहीर साफी पिता व राहिल साफी दूसरी शादी रचाने हेतु अपने ननिहाल बड़ा बबुआन जा रहा था। सूचना पर नरपतगंज थाना पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर नरपतगंज थाना भेज दिया गया। बीबी नुरेसा खातुन ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर दूसरी शादी रोकने की गुहार लगायी गयी थी।
जिस दोनों प्रेमी युगल मो. जाहीर सनफी पिता वराहिल सफी एवं बीबी नुरेसा खातुन पिता मो. आबीद साफी ग्राम को मुस्लिम रिति रिवाज से निकाह पूर्ण किया गया। इस निकाह के अवसर पर मौलाना ने युगल जोड़ी को निकाह कबूल करवाई। इस अवसर नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, मो. जब्बार, मो. भल्लू, मो. इब्राहिम अब्दुल मतीम, मुखिया प्रतिनिधि देव ना. यादव एवं खैरा कोश्कापुर के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

सहारा इंडिया को साढ़े 40 हजार भुगतान का आदेश


अररिया : अररिया के जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायपीठ ने दर्ज एक शिकायत वाद में सहारा इंडिया के अधिकारियों को वादी को 40 हजार 448 रुपये हर्जाना देने का आदेश शुक्रवार को दिया है।
जिला मुख्यालय की ललिता देवी तथा आशा कुमारी ने फोरम में वाद संख्या 18/03 दर्ज कराया था। जिसमें सहारा इंडिया कार्यालय अररिया के शाखा प्रबंधक व अन्य पदाधिकारियों समेत सहारा इंडिया के उप महाप्रबंधक तथा सहारा इंडिया लखनऊ कमांड कार्यालय के महाप्रबंधक को विपक्षी पक्षकार बनाया।
शिकायत कर्ता ने अररिया सहारा कार्यालय में खोले गए दो खातों की राशि भुगतान करने में हुई परेशानी का उल्लेख किया तथा उक्त फोरम से न्याय की गुहार लगायी। जिला उपभोक्ता के अध्यक्ष समीर कुमार झा तथा स्मिता सिंह एवं मो. कमाल अंसारी ने इस मामले की सुनवाई पूरी की। तत्पश्चात न्यायपीठ ने सहारा इंडिया कार्यालय के अधिकारियों के विरुद्ध अपना अहम फैसला सुनाते हुए पीड़िता को 40 हजार 448 रुपये हर्जाना का दावा भुगतान करने का आदेश दिया है।

एसएसबी जवान हत्याकांड की जांच शुरू


बथनाहा (अररिया) : बथनाहा स्थित एसएसबी 24वीं बटालियन में पदस्थापित जवान ललित मोहन जीना की हत्या मामले पर से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। हालांकि मृतक का शव हवाई जहाज से शुक्रवार को उसके गृह जिला उत्तराखंड के अल्मोड़ा भेजा गया है। वहीं एसएसबी के डीआईजी केपी सिंह ने जवान की मौत की विभागीय जांच हेतु एसएसबी 18वीं बटालिन के उप सेनानायक मृगेन्द्र शर्मा तथा बथनाहा के एसएओ सुब्रतो सरकार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर की है।
पुलिस भी हर मामले पर नजर रखे हुए है और सुराग की खोज में जुटी हुई है। फिलहाल इस संदर्भ में एसएसबी के सहायक सेनानायक एमसी पंडित के आवेदन पर जोगबनी-बथनाहा कांड 23/2012 दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुयी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बैरक में रह रहे हवलदार कुंभ राम, लक्ष्मण राम एवं घटनास्थल के सामने किराये के मकान में रह रहे एसएसबी के जवान पति-पत्‍‌नी सोनमनी सचिन व केदारी सुरेखा सुरेश सहित करीब एक दर्जन जवानों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन मामले को लेकर कई सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं। आखिर ललित मोहन जीना की क्यों हत्या की गई? आखिर हत्या कहा की गयी? पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक के सिर में गोली मारने की बात उभर कर सामने आयी है। इस बाबत सेनानायक एकेसी सिंह ने बताया कि उक्त जवान को मुख्यालय से बाहर जाने पर मनाही थी तथा वह हत्या के दिन फायरिंग प्रैक्टिस के लिए जाने वाला था मगर नहीं गया। सेनानायक ने बताया कि उसकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी और व फायरिंग से लौटकर घर जाने वाला था। मृतक के साथी जवानों के भी वह काफी शांत स्वभाव का था। सिर्फ उसकी एक बुरी आदत थी शराब पीने की।

धान खरीद में अनियमितता मामले की एसडीओ ने की जांच


रानीगंज(अररिया) : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अररिया एसडीओ डा. विनोद कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को रानीगंज स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। विदित हो कि स्थानीय विधायक परमानंद ऋषिदेव ने पहुंसरा पंचायत के किसानों से धान खरीद में अनियमितता बरते जाने का मामला विधानसभा में उठाया था।
इसी आलोक में एसडीओ डा. विनोद शुक्रवार को पहुंसरा पंचायत पहुंचकर मामले की छानबीन की तथा किसानों से पूछताछ की। उन्होंने संबंधित किसानों की जमीन से संबंधित कागजात एवं पहचान पत्र आदि दस्तावेजों की जांच की। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कोई अनियमितता सामने नहीं आयी है किंतु वे जांच प्रतिवेदन डीएम को सौंपेगे। अररिया एसडीओ डा. विनोद कुमार के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. कयूम अंसारी एवं राज्य खाद्य निगम के सहायक जिला प्रबंधक रामबालक प्रसाद मौजूद थे। पहुंसरा पंचायत के कुल 16 किसानों से खरीदे गए 1498.8 क्विंटल धान एवं उनको 16 लाख 19 हजार 9 सौ 26 रूपये 40 पैसे भुगतान की जांच की गयी। इस दौरान मौके पर उपस्थित 13 किसानों से पूछताछ की गयी, जिनमें शिवदयाल महतो, कलानंद मुखिया, विपुल कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, कुंदन सिंह, जयंत कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, भवेश सिंह आदि शामिल थे। विदित हो कि रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में 31285 क्िवटल धान खरीदी गयी है। जिनमें 19 पैक्सों के द्वारा 19286.25 क्विंटल एवं प्रखंड परिसर क्रय केंद्र से 11999 क्विंटल कुल 127 किसानों से खरीदी गयी है। इधर धान क्रय केंद्र से राज्य खाद्य निगम द्वारा धानों के उठाव की गति इतनी धीमी है कि अब तक मात्र 13579.25 क्विंटल धान का ही उठाव हो पाया है। जबकि 17705.72 क्विंटल अभी भी प्रखंड परिसर में खुले आसमान के नीचे पड़े हैं।

मुखिया ने किया भवन का शिलान्यास

पलासी: प्रखंड के कनखुदिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित म. वि. धनतौला में दो कमरे के भवन का शिलान्यास स्थानीय मुखिया राम प्रसाद चौधरी ने शुक्रवार को किया। मौके पर समन्वयक विन्देश्वर चौधरी, प्रअ.राम कृष्ण यादव, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य गण व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

छिनतई का मामला दर्ज

रेणुग्राम (अररिया) : सिमराहा थाना क्षेत्र के बेलई पोठिया निवासी मनीष कुमार ने छीनतई एवं रंगदारी मांगे जाने को लेकर स्थानीय थाना में अपने ही गांव के दो लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करवायी है। दर्ज शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि वे अपने घर से मोटर साइकिल लेकर समौल हटिया जा रहे थे कि गांव के ही निकट पहले से घात लगाएं सदानंद मंडल एवं सुनील मंडल ने उन्हें रोका और पचास हजार रुपये रंगदारी की मांग की। इसके बाद दोनों ने गले का चेन एवं पांच हजार रुपया छीन लिया। किसी तरह वे वहां से भागे, जिस पर उन लोगों ने थ्रीनट से फायर भी किया।

लीड: जांच को फोरेंसिक टीम पहुंची अररिया


अररिया/बथनाहा : एडीजे आवास पर होमगार्ड जवान सुरेश साह की संदेहास्पद मौत एवं एसएसबी 24वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा में एसएसबी जवान की हत्या मामले की जांच पटना से पहुंची फोरेंसिक टीम ने शुक्रवार को किया। असिंसटेट डायरेक्टर आदित्य पासवान के नेतृत्व में चार सदस्यीय फोरेंसिक जांच दल गुरुवार की देर रात ही अररिया पहुंच गयी थी। शुक्रवार को जांच दल एडीजे प्रथम के आवास पहुंची जहां घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। टीम सदस्यों ने घटनास्थल की मैपिंग की तथा रसायनिक पदार्थो के सहारे जमीन पर गिरे खून का सैंपल उठाया। टीम ने मकान का रकबा व अन्य अहम जानकारी प्राप्त की और अपने साथ ले गयी।
इस संबंध में एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि पूर्व डीआईजी अमित कुमार द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में फोरेंसिक टीम यहां पहुंची है। एसपी ने बताया कि टीम एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट अनुसंधान कर्ता को सौंप देगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। जांच टीम में सायकोलाजिस्ट दिलीप कुमार, टेक्नोशियन अनिल कुमार सिंह, लैब कर्मी शशि शेखर प्रसाद शामिल थे। टीम के साथ नगर थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह व अनुसंधान कर्ता अरविंद कुमार भी मौजूद थे।
इसके बाद टीम बथनाहा स्थित एसएसबी 24वीं बटालियन में पदस्थापित जवान ललित मोहन जीना की बुधवार की रात हुई हत्या मामले की भी जांच करने पहुंची। शुक्रवार को पटना से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की चार सदस्यीय टीम घटनास्थल पहुंच कर मृतक के बैरक एवं घटना स्थल के सामने मकान में किराये पर रह रहे एसएसबी जवान के घर से आवश्यक सैंपल जांच के लिए एकत्र किया। इस अवसर पर फारबिसगंज के एसडीपीओ विकास कुमार एवं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार राव भी मौजूद थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जवान के सिर में गोली मारने की बात सामने आयी है।

आ‌र्म्स एक्ट में चार को सात वर्षो का सश्रम कैद व जुर्माना


अररिया : फास्ट ट्रैक कोर्ट चतुर्थ की अदालत ने शुक्रवार को आ‌र्म्स एक्ट के लंबित एक मामले में सुनवाई की, जिसमें आरोपित चार लोगों को सात वर्ष का सश्रम कैद समेत जुर्माना भरने का आदेश दिया है। घटना पिछले 24 नवंबर 06 की बतायी गयी है। जिसमें फारबिसगंज के दो गच्छी चौक खैरबनी में कई लोग डकैती की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही फारबिसगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष दीपांकर श्री ज्ञान ने सदल-बल के साथ धावा बोला तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से अवैध आग्नेयास्त्र देशी पिस्तौल समेत कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष श्री ज्ञान ने स्वयं सूचक बनकर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 418/06 दर्ज कराया तथा सबों को नामजद अभियुक्त बनाया गया।
इसी मामले में न्यायाधीश जितेन्द्र नाथ सिंह ने सत्रवाद संख्या 76/09 में सुनवाई की। न्यायालय ने रानीगंज दीवान टोला निवासी राजू यादव तथा सुनील कुमार यादव, इन्दरपुर निवासी भोला ऋषिदेव तथा बड़हरा निवासी जय कुमार यादव को इस मामले में दोषी पाया।
तत्पश्चात सभी आरोपियों को आ‌र्म्स एक्ट के विभिन्न धाराओं में सजा निर्धारित करते हुए आ‌र्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) में तीन वर्षो का सश्रम कैद व तीन हजार जुर्माना भरने अन्यथा दो माह का अतिरिक्त एवं धारा 26(11) में सात वर्षो का सश्रम कैद समेत प्रत्येक को पांच हजार जुर्माना भरने तथा जुर्माना अदा नहीं करने पर तीन माह कैद की सजा सुनायी एवं सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

कुपोषण की जंग में सिपाही के कंधे हो रहे कमजोर


नरपतगंज (अररिया) : कुपोषण की जंग में सरकारी सिपाही के कंधे ही कमजोर होने लगे हैं। सरकार ने जिन आंगनबाड़ी कर्मियों के कंधों पर गरीब बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का भार सौंपा है, आज खुद उनके बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। सेविका व सहायिका न तो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे पा रही हैं और न ही परिवार को दो जून का भर पेट भोजन। दरअसल सरकार सेविका और सहायिका को जितना मानदेय दे रही है वह मनरेगा मजदूरों के वेतन की भी आधी से कम है। ऐसे में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका भविष्य को लेकर चिंतित हैं तथा अपने ही बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जूझ रही हैं। हालांकि सरकार ने उक्त आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय दो गुणा करने की घोषणा साल भर पहले ही की थी, किंतु आज तक उस पर कोई अमल नहीं हो पाया है।
इस संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गीता कुमारी का कहना है कि अधिकारिक रूप से सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का कोई आदेश उन्हें अब तक नहीं मिला है। आदेश आते ही सेविका और सहायिकाओं के खाते में बढ़ा हुआ मानदेय भेज दिया जाएगा।
गरीब कुपोषित बच्चों के विकास व शिक्षा के लिए सरकार ने बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की है। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिन सेविका-सहायिका को तैनात किया गया है उन्हें क्रमश: 1500 और 1000 प्रति माह की दर से मानदेय दिया जा रहा है जो एक परिवार को चलाने के लिए नाकाफी है। ऐसे में सेविका व सहायिकाओं के बच्चे व परिवार का भविष्य अधर में लटका है। इतने कम पैसे में बच्चों के बेहतर शिक्षा की बात तो दूर परिवार को दो जून का भोजन भी ठीक ढंग से वे नहीं खिला पाती हैं। उनकी दयनीय स्थिति के मद्देनजर सरकार ने 2011-12 के बजट में ही सेविका व सहायिका का मानदेय दो गुणा किए जाने की घोषणा की थी। सरकार के इस आदेश से उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी उन्हें बढ़ा हुआ मानदेय नही मिल पाया। जबकि उन पर कार्य का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। केन्द्र संचालन के साथ साथ पोलियो, जनगणना सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनका सहयोग लिया जाता है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण योजना को सरजमीन पर उतारने में सरकार के ये मुलाजिम कितना दिलचस्पी दिखा पायेंगे, यह सोचने वाली बात है।

वासंती नवरात्र: महाअष्टमी पर अन्नपूर्णा पूजा आज


फारबिसगंज(अररिया) : शनिवार को वासंती नवरात्रि के अवसर पर पटेल चौक काली मंदिर के प्रांगण में अन्न की देवी माता अन्नपूर्णा की पूजा श्रद्धापूर्वक की जायेगी। मंदिर के पुरोहित शंभू बनर्जी एवं सुरेश झा ने बताया कि बासंती दुर्गापूजा के सप्तमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। यहां के चार पूजा पंडालों में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा अर्चना करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गयी।
ज्ञात हो कि फारबिसगंज शहर के बंगाली टोला में बोरिसाल वारूजीवी समिति द्वारा विगत साठ वर्षो से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ किया जा रहा है। जबकि नवरंग पूजा समिति द्वारा भी सन् 1979 से प्रतिवर्ष माणिक चंद रोड में श्रद्धापूर्वक वासंती दुर्गापूजा मनायी जाती है। वहीं इस वर्ष मार्केटिंग यार्ड परिसर में भी भव्य पंडाल एवं प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। इन सभी पंडालों में षष्टी को पट खुलते ही दुर्गा माता के दर्शन एवं आराधना हेतु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है जो लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

पशु टीकाकरण 31 से

फारबिसगंज: पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आगामी 31 मार्च से 15 अप्रैल तक मवेशियों का टीकाकरण किया जायेगा। प्रखंड के 32 पंचायतों एवं नगर पंचायतों में घर-घर जाकर मुंहपका, खराहा आदि का टीकाकरण किया जायेगा। पशु चिकित्सा पदाधिकारी सिमराहा डा. मो. अमीन अंसारी ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी है।

वारंटी को जेल

फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना पुलिस ने कांड संख्या 3566/07 के वारंटी धत्ता टोला किरकिचिया निवासी मो. रशीद अंसारी पिता स्व. सफीक अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

मरम्मत के बिना सिंचाई कार्यालय बना भूतबंगला


बथनाहा (अररिया) : उचित देखभाल व मरम्मत के अभाव में बथनाहा स्थित सिंचाई प्रमंडल कार्यालय का भवन जर्जर हो कर भूतबंगले की शक्ल ले चुका है। सिंचाई कर्मी व अधिकारी इस उजड़े भवन में हीं कार्य करने को विवश हैं।
भवन की दुर्दशा का आलम यह है कि तमाम खिड़कियों के पल्ले तक नही है। वहीं बारिस के पानी में भींग कर कार्यालय में रखे आवश्यक अभिलेख आदि खराब हो चुका है। हालांकि कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति से कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी गणों भी काफी घुटन एवं विभाग के प्रति खासी नाराजगी है। कार्यालय कर्मी निर्मल सिन्हा, विनोद यादव, महेन्द्र पौद्दार, अब्दुल कुद्दुस, मृत्युंजय कुमार आदि ने बताया कि आवश्यक रख-रखाव के अभाव में छत का सिलिंग तो बहुत पहले ही उजड़ चुका था। उसपर 12 अप्रैल 2011 को क्षेत्र में हुयी भारी ओलावृष्टि ने समूचे एलबेस्टर को दर्जनों स्थान पर तोड़ डाला है। जिससे एलबेस्टर में काफी बड़े-बड़े छेद हो चुके हैं। जिससे होकर पिछले वर्ष बारिस में कार्यालय के अंदर पानी गिरने से जहां एक ओर कार्य करना मुश्किल हो गया वहीं कार्यालय में रखे अभिलेख भी भींगने से खराब हो रहे हैं। इस बाबत पूछे जाने पर सिंचाई प्रमंडल कार्यालय बथनाहा के सहायक अभियंता लक्ष्मण कुमार ने बताया कि बथनाहा स्थित कार्यालय एवं आवासीय परिसर के रखरखाव एवं देखभाल की जिम्मेदारी बीरपुर डिविजन के अधीन है। सहायक अभियंता ने बताया कि हालांकि पिछले वर्ष आवासीय परिसर के मरम्मती करण का कार्य ग्लोबल टेंडर के तहत किया गया है। मगर उसमें कार्यालय के भवन के मरम्मति करण का टेंडर नही हो पाया था। उन्होंने बताया कि इस बाबत विभाग को लिखित सूचना कई बार दी जा चुकी है तथा करीब 7-8 महीना पूर्व पटना से आयी अभियंताओं की टीम कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति का निरीक्षण करके भी गयी है। मगर अभी तक उसका कोई सकारात्मक परिणाम नही निकल पाया है।