Wednesday, January 26, 2011

परेड तैयारी : डीएम-एसपी ने लिया जायजा

अररिया : गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले पैरेड का पूर्वाभ्यास मंगलवार को सुभाष स्टेडियम में किया गया। जिसमें बिहार पुलिस, बीएमपी, एसएसबी, डीएपी, होमगार्ड व एनसीसी कैडेट उपस्थित थे। पैरेड की तैयारी को ले जिलाधिकारी एम. सरवणन व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मंगलवार को स्टेडियम पहुंचे तथा पूर्वाभ्यास में हिस्सा लिया। इसके बाद डीएम व एसपी ने संबंधित प्लाटुन कमांडर को कई निर्देश भी दिये। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर एसएसबी, डीएसपी, बीएमपी, बिहार पुलिस व होमगार्ड के जवानों द्वारा झंडोत्तोलन के बाद सलामी दी जाती है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा सलामीगारद का निरीक्षण किया जाता है।

बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन तैयारी की समीक्षा

अररिया : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीएम एम. सरवणन ने मंगलवार को अपने कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने मुख्य कार्यक्रम स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम के रंगाई-पुताई, बेरिकेटिंग, पैरेड, झांकी आदि की समीक्षा संबंधित प्रभारी से किया। डीएम ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्य समारोह में झंडोतोलन प्रभारी मंत्री के हाथों होगा। इसलिए कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार, डीईओ दिलीप कुमार, डीपीओ चंद्र प्रकाश, एसडीपीओ मो. कासिम समेत भवन निर्माण, नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे।

नेताओं की गिरफ्तारी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश


अररिया : श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराने को ले गिरफ्तार भाजपा नेता सुषमा स्वराज, अरूण जेटली एवं अनंत कुमार की गिरफ्तारी की खबर से अररिया के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर विरोध जताते हुए कांग्रेस सरकार को अलगाव वादियों के कठपुतली होने का आरोप लगाया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कु. भगत ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र में किसी भी नागरिक को कहीं भी झंडा फहराने की स्वतंत्रता है। लेकिन लाल चौक पर झंडा फहराने को लेकर भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी करवा कर कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की स्वायत्तता पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1992 में भाजपा नेता डा. मुरली मनोहर जोशी ने इसी चौक पर झंडा फहराया था। तब किसी ने इसका विरोध नहीं किया था। लेकिन आज यह विरोध निश्चय ही इस बात को बल देती है कि कांग्रेस सरकार अलगाव वादी एवं चरमपंथियों के हाथों बिक चुकी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अपने ही क्षेत्र में ऐसी हरकत बर्दाश्त से बाहर है।

एसएसबी ने चलाया सामाजिक चेतना अभियान


कुर्साकांटा(अररिया) : प्रखंड के लैलोखर गरैया गांव में एसएसबी 24वीं बटालियन द्वारा सोमवार को सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें शिविर के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री विजय कुमार मंडल उपस्थित थे। अभियान में आसपास गांव के 25 विकलांग गरीबों के बीच कंबल भी वितरित किये गये।
मौके पर उपस्थित कमांडेंट एकेसी सिंह ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक एंव शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य वजहुल कमर, हाजी मो. कासिम, रामाशीष वर्मा, ईश्वरचंद भगत, अली अहमद आदि उपस्थित थे।

भूमि विवाद में मारपीट

जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट थाना क्षेत्र के खीखीरमानी गांव में भू-विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। पलासी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी बीबी हसीना एवं उसके दो बेटे रजाउल एवं मोजाहिद व देवर अहमद ने खीखीरमानी गांव के कई लोगों पर बुरी तरह मारपीट कर नकदी व हीरो होंडा मोटरसाइकिल छीन लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में बीबी हसीना ने 11 लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।

सिर कटी लाश बरामद


कुर्साकांटा(अररिया) : भारत-नेपाल सीमा के निकट नेपाल के रंगेली हटिया के पास नदी किनारे गुरूवार को एक अज्ञात सिर कटा शव नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। काफी छानबीन के उपरांत भी शव की पहचान नहीं हो पायी है। लाश के पास ही उसका कटा हुआ सर भी बरामद हुआ है। नेपाल पुलिस सोमवार को सीमावर्ती कुआड़ी ओपी व कुर्साकाटा थाना पहुंच कर शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया किंतु कुछ भी पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त शव किसी भारतीय का है जिसे नदी किनारे ले जाकर किसी धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या की गयी है। शव अब भी रंगेली थाना स्थित नेपाल पुलिस के कब्जे में हैं।

सौतेली मां ने की चार वर्षीय पुत्र की हत्या


अररिया  : नगर थाना क्षेत्र के संदलपुर गाव में सोमवार की रात एक सौतेली मां ने चार वर्षीय पुत्र मो. आजिम की हत्या पटक कर कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मंगलवार को गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मो. तजेमुल अपनी पहली पत्‍‌नी बीबी साजदा खातून को छोड़कर दूसरी पत्‍‌नी बीबी तनजीला खातून के साथ गांव में रह रहे हैं। पहली पत्‍‌नी के दो बच्चे भी तनजीला के साथ ही रहते थे। सोमवार की रात किसी बात को लेकर तनजीला मो. अजीम को बुरी तरह पीटने लगी। इस दौरान उसने आजिम को बगल के एक खाट पर उठाकर पटक दिया। जिससे उसे अंदरूनी चोट आयी और वह बेहोश हो गया। घटना के थोड़ी देर बाद ही आजिम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पुलिस वहां पहुंच गयी। मामले की तहकीक ात चल रही है।

घटिया सामग्री के प्रयोग पर भड़के ग्रामीण

बसैटी (अररिया)  : रानीगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जठा मुसहरी में बन रहे भवन में घटिया सामग्री को प्रयोग किये जाने के विरूद्ध पोषक क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया तथा निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। मौके पर पहुंचे संकुल समन्वयक मो. जावेद ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर शांत किया। ग्रामीण रामदेव ऋषिदेव, शिव नारायण ऋषिदेव, फौजी ऋषिदेव, मनोज ऋषिदेव, भोला सरकार आदि ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण कार्य में धड़ल्ले से तीन नंबर ईट व घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है प्राक्कलन के अनुरूप काम नहीं किया जा रहा है। इधर, प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने मनमानी के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि ईट भट्टा मालिक को एक नंबर ईट का रूपया दिया गया है। लेकिन उन्होंने दो नंबर ईट भिजवा दिया जिसे वापस किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में मात्र दो शिक्षक हैं। जिसमें एक हमेशा गायब ही रहते हैं। जबकि अधिकांश बच्चे महादलित समुदाय के हैं। पठन-पाठन कार्य भी सुचारू रूप से नहीं होता है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप करवाने तथा अतिरिक्त शिक्षक देने की मांग प्रशासन व सरकार से की है।

छात्रवृत्ति निकासी को मिलेंगे एटीएम कार्ड : डा.योगेंद्र


अररिया : जिले में अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं के लिए दो अलग-अलग छात्रावासों का निर्माण करवाया जायेगा। इसके लिये जिला प्रशासन को एक माह के अंदर जमीन मुहैया करवाने को कहा गया है। यह जानकारी सोमवार की देर शाम स्थानीय डाकबंगला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में राज्य अजा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डा. योगेंद्र पासवान ने दी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी के साथ बैठक कर उनसे जमीन के विवरण के साथ आवश्यक प्रस्ताव देने को कहा गया है।
डा. पासवान ने बताया कि पटना में कल्याण सचिव व एसबीआई के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर छात्रवृत्ति की राशि निकासी को ले एटीएम कार्ड की सुविधा देने का निर्णय किया गया है। ताकि स्कूल के बच्चे बेवजह बैंक में लाइन लगने के पचड़े में न पड़ें। कार्यकारी अध्यक्ष के मुताबिक अजा समुदाय के लोगों के विरुद्ध अत्याचार संबंधी मामलों के निष्पादन के लिये स्पीडी ट्रायल की मदद ली जायेगी। इसके लिये आयोग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया है। वहीं आगामी मार्च महीने में एससी से जुड़े मामलों का निष्पादन शिविर लगा कर किया जायेगा। इसके लिये जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि विगत बारह साल से छात्रवृत्ति की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। अब इसके लिये राज्य अजा आयोग ने सरकार को राशि में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव पर कल्याण मंत्री ने भी अनुशंसा की है।
इस अवसर पर विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा.राजेंद्र प्रसाद गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण झा, चंद्र शेखर सिंह बबन, विजय भगत आदि उपस्थित थे।

नेपाल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

सिकटी (अररिया)  भारत नेपाल सीमा पर स्थित नेपाल क्षेत्र के बरडेंगा गांव से पेड़ पर लटकी एक युवती का शव मंगलवार को नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान भारत क्षेत्र के सिकटी गांव के मीर लाल सिंह के नतनी ढेलिया कुमारी (18) के रूप में हुई है। मृतका माता-पिता के साथ अपने नाना के घर रहती थी। नेपाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विराटनगर भेज दिया है। ग्रामीण घटना का कारण घरेलू विवाद बता रहे हैं। नेपाल पुलिस के इंसपेक्टर राजेश थापा एवं सिकटी थानाध्यक्ष पुष्कर कुमार ने पीड़ित परिवार को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

माल्यार्पण करने पहुंचे अधिकारियों का विरोध

फारबिसगंज(अररिया) : स्थानीय धर्मशाला चौक के समीप स्थापित देशरत्‍‌न डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे एसडीओ एवं अन्य अधिकारियों को स्थानीय युवकों के विरोध का सामना करना पड़ा। युवकों ने बैनर लगाकर नप के जनप्रतिनिधियों को माल्यार्पण करने से रोका। विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि नप प्रशासन डा. राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार का बार-बार आश्वासन देने के बाद भी आज तक नहीं कर पाई। हर बार 15 अगस्त/26 जनवरी के मौके पर जीर्णोद्धार करने की बात कर भूल जाते हैं। लोगों ने नप मुख्य पार्षद सहित अन्य लोगों को करीब 15 मिनट तक रोके रखा। इधर मौके पर मौजूद एसडीओ, जीडी सिंह, एसडीपीओ एसके झा एवं मुख्य पार्षद के त्वरित कार्रवाई के आह्वान पर लोग शांत हुए। तब जाकर माल्यार्पण करने दिया गया।

बैठक में आवासीय विद्यालयों की समीक्षा

फारबिसगंज(अररिया)  : प्रखंड मुख्यालय के निकट आरबीसी परिसर में सोमवार को आवासीय विद्यालय की समीक्षा बैठक जनकल्याण विकास समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें अनुसूचित जाति के बच्चे को आवासीय स्तर पर दिये जा रहे शिक्षा की समीक्षा की गयी। वहीं विद्यालय के सफल संचालन के लिए दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में विभिन्न सवालों का डीएसई ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा विद्यालय संचालन के उचित मार्ग दर्शन भी दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक सह सर्व शिक्षा अभियान समिति अररिया के अध्यक्ष अहसन, बीईओ चंदन प्रसाद, संजय सिंह व जिले के सभी आरबीसी के प्रधानाध्यापक मुख्य रूप से मौजूद थे।

मोबाइल की दुकान में चोरी

फारबिसगंज (अररिया) : सदर रोड स्थित शाद बीएसएनएल नामक दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात नकदी समेत 70 हजार रूपये का समान चुरा लिया। दुकान मालिक ने घटना की लिखित सूचना थाना पुलिस को देते हुए बताया कि चोरों ने पांच हजार रूपये नकदी सहित विभिन्न कंपनियों के बाउचर तथा नये मोबाइल सेट चुरा लिए। इन दिनों ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से शहरवासी परेशान हैं।

बिजली की बदहाली के विरुद्ध संघर्ष करेगी समिति

फारबिसगंज (अररिया), : अनियमित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ फारबिसगंज नागरिक संघर्ष समिति ने आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस ली है। उपरोक्त बातें समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद एवं सचिव रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से कही है। उन्होंने कहा है कि फारबिसगंज स्थित पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाने वाली केन्द्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं यहां ग्रिड स्थापना के समय से ही स्थानीय तौर पर मात्र 8 से 10 मेगावाट बिजली की आपूर्ति बीएलडी से होती रही है। जबकि जरूरत कहीं अधिक है। जबकि पड़ोसी जिला किशनगंज, सुपौल को 24 घंटा विद्युत आपूर्ति है। अररिया जिला का अधिकतर सीमा से सटा है। ऐसे में अररिया सहित फारबिसगंज के लिए 20 से 24 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। कम आपूर्ति के कारण जिला को अधिक भाग को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आपूर्ति को बढ़ाने की आवश्यकता है।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

फारबिसगंज (अररिया) : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अनुमंडल व नगर परिषद प्रशासन के द्वारा नगर के विभिन्न चौक पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर नगर के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत महाराणा प्रताप चौक, अम्बेडकर चौक, राजेन्द्र चौक व स्टेशन चौक पर स्थापित पंडित रामद्वेनी तिवारी, द्विवदेनी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अनुमंडलाधिकारी जीडी सिंह, एसडीपीओ एसके झा, नप के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, वीणा देवी, बीईओ चंदन प्रसाद, जदयू के रमेश सिंह, पवन मिश्रा, नौशाद आलम, जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार, वार्ड पार्षद अनिल सिंह, अशोक सिंह, मोती खान, रजनी सिंह, बबिता पूर्व, जेई विनोद सिंह, थानाप्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, दिलीप पासवान, पशुपति शर्मा सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर अनुमंडलाधिकारी श्री सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलने की नसीहत दी तथा देश का नाम रोशन करने की बात कहीं।

अनियमितता के विरोध में किया सड़क जाम


अररिया : प्रखंड के ग्राम पंचायत रामपुर मोहनपुर के मुखिया द्वारा योजनाओं में बरती गयी अनियमितता के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आये। ग्रामीणों ने अररिया-कुर्साकांटा मार्ग पर चार घंटे से अधिक समय तक यातायात को बाधित रखा। इस दौरान मुखिया पर कार्रवाई नहीं किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के विरूद्ध भी आवाज बुलंद किया। बाद में एसडीओ डा. विनोद कुमार व बीडीओ नागेन्द्र पासवान व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
आन्दोलन कर रहे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया नूरजहां व उनके समर्थकों ने वर्ष 2006 से अब तक कई योजनाओं में लूटखसोट की है। नारेगा के तहत हुई अधिकांश कार्यो को आधा अधूरा ही किया गया है। शिक्षक नियोजन में अनियमितता बरती गयी और इंदिरा आवास की राशि में जमकर लूट खसोट किया गया है। ग्रामीणों को कहना था कि पंचायत के वृद्धावस्था पेंशन, जाब कार्ड, डीजल योजना, कन्टेजेंसी योजना,सामुदायिक भवन, पीसीसी सड़क निर्माण, सोलर लाईट एवं कच्ची सड़कों का निर्माण में कागजी खाना पू‌िर्त्त की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया के विरूद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण ही आज सैकड़ों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब हो गये। आन्दोलन का नेतृत्व पंसस मो अब्दुल हकीम कर रहे थे। इस अवसर पर अशोक कुमार साह, मुर्शीद आलम, समीम, डा कमाल, अमित कुमार, सहाबुद्दीन, मो कलाम, शकीला खातून, समीमा खातुन समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

मतदाता सूची में त्रुटियों की भरमार

नरपतगंज (अररिया) : सावधान! अगर आप पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो पहले अपना नाम मतदाता सूची में देख लें। कहीं ऐसा तो नही आपका नाम मधुरा पश्चिम पंचायत से हटकर मधुरा उत्तर तो नहीं चला गया। विदित हो कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का विखण्डीकरण होकर जो वार्डवार मतदाता सूची प्रकाशित होकर आई है उसमें भारी अनियमितताएं सामने आ रही है। चुनाव लड़ना के इच्छुक कई नये प्रत्याशियों के नाम व कई वर्तमान प्रतिनिधियों के नाम भी सूची से गायब हैं।

Tuesday, January 25, 2011

बैडमिंटन: एकल में विकास व डबल्स में विशाल व तमांग को मिला खिताब


अररिया : इंडो-नेपाल राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एकल मुकाबले में नेपाल के विकास श्रेष्ठ तथा डबल्स में नेपाल के ही विशाल एवं रत्‍‌नजीत तमांग विजेता घोषित किये गये हैं। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी एम सरवणन ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। इंसाफ स्पोर्टिंग क्लब द्वारा स्थानीय टाउन हाल में उक्त खेल का आयोजन किया गया था। यह खेल यहां पिछले एक सप्ताह से जारी था।
रविवार की शाम खेले गये सिंगल्स फाइनल मैच में नेपाल के विकास श्रेष्ठ ने नेपाल के ही रत्‍‌नजीत तमांग को प्रथम राउंड में 23-21 व द्वितीय राउंड में 20-18 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं डबल्स के फाइनल मुकाबले में विशाल व रत्‍‌नजीत तमांग तथा विकास श्रेष्ठ व विवेक श्रेष्ठ के बीच सभी राउंड में कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें विशाल एण्ड तमांग ने विकास श्रेष्ठ एवं विवेक श्रेष्ठ को सीधे सेट में 18-21, 20-12, 20-16 से करारी शिकस्त देकर फाइनल मैच जीत लिया। एकल का मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार पूर्णिया के इजहार आलम को मिला। जबकि डबल्स में यह पुरस्कार अररिया के नितेश व उसके पार्टनर अंकित को मिला। फाइनल मैच समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पदाधिकारी एम. सरवणन ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र व इनामी राशि प्रदान किया। सिंगल्स के विजेता को 8 हजार, उपविजेता को 6 हजार तथा डबल्स के विजेता को 15 हजार तथा उपविजेता को 5 हजार की इनामी राशि दी गयी। इस मौके पर स्वागत भाषण फैसल अजीज ने दिया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव जियाउल होदा ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चंद्र प्रकाश सहायक, निदेशक गोपाल प्रसाद, क्लब के उपाध्यक्ष जकीउल होदा, मजहर कलीम, आरजू, मोजफ्फर इकबाल साजिद एकबाल आदि मौजूद थे।

ड्राईवर को दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा


अररिया : दुर्घटना में मौत मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने ड्राईवर को दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दस वर्ष पूर्व तारण चौक पर वाहन की ठोकर से गैयारी निवासी हारिस की मौत हो गई थी। जोकीहाट थाना कांड संख्या 21/2000 दर्ज की गई थी। पिछे से आर रही टाटा 407 ने तारण चौक (जोकीहाट) पर गैयारी निवासी हारिस को धक्का मार जख्मी कर दिया था जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी।
इस संबंध में मृतक के मामा तारण निवासी नौसाद आलम ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अदालत ने दोनों पक्षों के सूनने के बाद फारबिसगंज के ढ़ोलबज्जा निवासी अताउल्लाह को दोषी पाया तथा दो वर्षो का सश्रम सजा समेत दस हजार अर्थ दंड भरने का आदेश दिया। वहीं अर्थदंड नहीं अदा करने पर तीन माह का अतिरिक्त सजा काटने का भी आदेश दिया। साथ ही अर्थ दंड भरने के बाद उसकी आधी राशि पांच हजार रुपये मृतक के परिजनों को देने का भी आदेश दिया है।
इस मामले में सरकार की ओर से भूषण कुमार तथा बचाव पक्ष से अधिवक्ता विपिन ठाकुर ने बहस किया।

कार्यक्रम में भाग लेने भाजपा कार्यकर्ता पटना रवाना


अररिया : कर्पूरी जयंती के उपलक्ष्य में पटना में आयोजित होने वाले भाजपा अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के सम्मेलन में भाग लेने अररिया के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता राजधानी पटना के लिये रवाना हो गये हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत कर रहे हें। श्री भगत ने बताया कि कर्पूरी जयंती के अवसर पर पटना श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित होने जा रही कार्यक्रम का दायित्व अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह संभाल रहे हैं। विदित हो कि श्री सिंह भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम से जिले के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। पटना के लिये रवाना होने वाले लोगों में नरपतगंज की भाजपा विधायक देवयंती यादव, भाजपा नेता भानु प्रकाश, मनोज सिंह मुखिया, अविनाश कुमार सिंह, उमानंद राय, संजय मिश्र, पंकज सिंह, जुबैर आलम, नंद लाल मंडल व रीतेश राय आदि शामिल हैंI

मद्धिम पड़ने लगे भगैत के स्वर


भरगामा : दैवी आस्था के सुर की संज्ञा से विभूषित पारंपरिक संगीत विधा भगैत गुजरते वक्त के साथ विलुप्त होने के कगार पर है। कोसी क्षेत्र के गांवों में हजारों साल से प्रचलित भगैत के स्वर मद्धिम पड़ने लगे हैं। स्थिति यह है कि शहर तो दूर अब गांवों में भी यदा- कदा ही भगैत की परंपरा मूर्त रूप में देखने को मिलती है।
पूर्णिया व सहरसा प्रमंडल के जिलों में भगैत काफी प्रसिद्ध व प्रचलित रहा है। विभिन्न स्थानों के अनुरूप भगैत गायन के मुख्य पात्र भी भिन्न-भिन्न रहे। इनमें धर्मराज, गुरु ज्योति, कालीदास आदि बताये जाते हैं। इन्हीं के जीवन वृतांत तथा देवतुल्य कृत्य एवं भक्तिभावना की अनुपम पद्धति का गायन भक्तों की टोली झाल-मृदंग व ढोलक आदि वाद्य यंत्रों के साथ स्वर में करती है। खास बात यह है कि गायन के माध्यम से अभिव्यक्ति करने की यह कला विलक्षण और अद्भुत होती है जो मूल रूप में स्थानीय भाषा व बोलों से प्रभावित होती है।
कोसी की दग्ध अंतर कथा नामक पुस्तक में कोसी क्षेत्र के रचनाकार कर्नल अजीत दत्त ने भी भगैत के विषय में काफी कुछ संग्रह किया है। उनके मुताबिक एक समय बाद इस भगैत गायन के भी बहुत सारे आधार बने जिसमें सहलेस गीत, कृष्ण-राम, खेदन महाराज, सोनाय गीत, दीनाभदरी, लला, चूहड़मल गीत, छेछन प्रेमगीत, विशु राउत, कमला करेए, बालन आदि प्रमुख माने जाते हैं। भगैत गायन हेतु मुलगैन कहे जाने वाले आनंद नगर खजूरी निवासी कलानंद यादव, शिकेन्द्र यादव तथा अन्य क्षेत्रों के भुनेश्वर मंडल, बेदान यादव आदि बताते हैं कि लोरिक, कारू खिरहरी, कृष्णराम, खेदन महाराज, विशु राउत आदि यादव कुल के लोग देव माने गए जबकि इनके द्वारा गाया जाने वाला भगैत वीर रस पर आधारित है। दैविक आराधना के इस रूप में गाया जाने वला भगैत यूं तो एक लंबे समय से कोसी में कायम रहा है।
स्थिति कुछ ऐसी रही है कि अक्सर शादी-विवाह, मुंडन या इस तरह के शुभ अवसरों का प्रारंभ लोग भगैत से करते थे और धीरे-धीरे यह एक रिवाज भी बन गया। किंतु इसे भागती-फिसलती जिंदगी की विवशता या भौतिकवादी एवं रंगारंग जीवन शैली का प्रभाव ही कहेंगे कि कोसी क्षेत्र की करीब-करीब पहचान बन चुका भगैत शहर तो दूर धीरे-धीरे गांवों से भी लुप्त हो गया। वैसे इस विलोपन का कारण क्या रहा? क्यों यह प्रथा अदृश्य होती चली गई? ऐसे कई ऐसे प्रश्न हैं जो भगैत के साथ ही ओझल हो गए हैं।

पासबुक के लिए इंदिरा आवास लाभुकों ने किया प्रदर्शन


अररिया, : अररिया प्रखंड अंतर्गत बटुरबाड़ी पंचायत के दर्जनों इंदिरा आवास के लाभुकों ने बैंक पासबुक की मांग को ले सोमवार को प्रखंड परिसर में प्रदर्शन किया।
मौके पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य शेख तैयब, जदयू नेता हाजी रिजवान व लाभुक जाबीर, चंदन शर्मा, मुख्तार आलम, मटरू ततमा, सुनील शर्मा, पातो देवी, वीणा देवी आदि ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2009-10 एवं 2010-11 के तकरीबन 254 इंदिरा आवास के लाभुकों का पासबुक उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है। जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्रांक- 1198 दिनांक 25 अगस्त 2010 को डाकघर अररिया आरएस में इन लाभुकों का खाता खुलवाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। इन लाभुकों का कहना था कि पंचायत बटूरबाड़ी में कोशी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं डाकघर अवस्थित रहने के बावजूद एक साजिश के तहत लाभार्थियों का खाता अररिया आरएस में खुलवाया गया। इस संबंध में बीडीओ नागेन्द्र पासवान ने बताया कि इन लाभुकों का पासबुक पर डाकघर द्वारा अब तक राशि इंट्री नहीं हो पाया है। पासबुक प्राप्त होते ही शिविर आयोजित कर वितरित कर दी जायेगी। जबकि मुखिया शामदा खातून ने कहा कि मेरी छवि धुमिल करने की नियत से बिचौलियों द्वारा ऐसा दुष्प्रचार किया जा रहा है।

एटीएम से प्रतिदिन निकल रहे पांच से छह करोड़


अररिया : जिले के एटीएम सेंटरों पर इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। भीषण ठंड के बावजूद उपभोक्ता प्रतिदिन पांच से छह करोड़ की निकासी कर रहे हैं। कभी कभी राशि अधिक भी हो जाती है। मशीन में जब तक रुपया रहता है एटीएम के आगे लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग रुपया निकालने को आतुर हैं।
सोमवार को जोगबनी में एटीएम में रुपया डालने को बैंक कर्मी ज्योंही पहुंचे कि भगदड़ मच गयी। सेंटर के शीशे टूट गये और कर्मी बगैर पैसा डाले लौट गया। अररिया व फारबिसगंज में भी कमोबेश यही हालत है।
जानकारों की मानें तो रिजर्व बैंक ने बैंकों को पत्र देकर एटीएम से हजार व पांच सौ के नोट की निकासी पर रोक लगा दी है। वहीं, स्टेट बैंक की अररिया स्थित मेन शाखा ने भी एक हीट में चार हजार से अधिक के नोटों की निकासी रोक रखी है।
जानकारी के मुताबिक जिले में लगभग एक दर्जन मशीनें कार्यरत हैं। ये सभी स्टेट बैंक के सौजन्य से लगी हैं। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि एटीएम मशीन में रुपया डालते डालते परेशान हैं। उक्त अधिकारी के अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन पांच से छह करोड़ रुपयों की निकासी की जा रही है। यानी एक महीने में लगभग डेढ़ से पौने 2 अरब की निकासी। भारतीय रुपया आखिर जा कहां रहा है?
वहीं, ऐसा भी नहीं कि एटीएम के कारण बैंक काउंटरों पर लाइन में लगने वाली भीड़ घटी हो। उसमें तो कोई कमी नहीं दिख रही। एटीएम के आगे लगातार लगी लाइनें निश्चय ही किसी असामान्य बात की ओर इशारा कर रही हैं।
जानकारों की मानें तो भारतीय करेंसी नोटों को नेपाल में जमा किया जा रहा है। ताकि कमर्शियल लेनदेन में उसका उपयोग किया जा सके। कुछ लोग भारतीय नोट की काला बाजारी की ओर भी इशारा करते हैं। वहीं, कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि एटीएम के जरिये बड़े पैमाने पर निकासी कर कतिपय राष्ट्रविरोधी तत्व सीमावर्ती क्षेत्र में आर्थिक अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

सड़क दुर्घटना या हत्या: जांच में जुटी पुलिस


अररिया : एनएच 57 पर कुसियारगांव के निकट रविवार की रात हुई वारदात में व्यवसायी मो. सज्जाद की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। ग्रामीण जहां लूटपाट के क्रम में अपराधियों की पिटाई से उसकी मौत होने की बात बता रहे हैं, जबकि पुलिस इसे दुर्घटना में हुई मौत मान कर प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के परिजन जियाउर्रहमान ने भी पुलिस को बयान देकर सड़क दुर्घटना में सज्जाद की मौत का मामला अंकित कराया है। हालांकि पुलिस सड़क दुर्घटना से हटकर भी मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में एसडीपीओ मो. कासिम ने शंका जाहिर करते बताया कि इस घटना के पीछे कोई अन्य विवाद भी हो सकता है। चूंकि घायल जाहिद ने जिस जगह पर दुर्घटना होने की बात पुलिस को बतायी है वहां खून का एक बूंद भी नहीं पाया गया है। जबकि मृतक के पजिरनों द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्णिया की ओर से आने के क्रम में पीछे से एक पिकअप भान ने मोटर सायकिल में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से गाड़ी नीचे गिर गयी और अत्यधिक चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने यह बयान सज्जाद के सहयोगी खैरूगंज निवासी मो. जाहिद से पूछताछ के बाद पुलिस को दी है।
इधर कई लोग इसे हत्या का मामला से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चाओं पर विश्वास करें तो इस मामले में सज्जाद की अन्यत्र हत्या कर सड़क दुघर्टना का रूप दिया जा रहा है। इस घटना की वास्तविकता क्या है यह अनुसंधान का विषय है। लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस इस मामले को लेकर दोनों के परिवारों में उपलब्ध मोबाइल का प्रिंट आउट करने में लग गयी है।

आपूर्ति: सोमवार को लगेगा एसडीओ का जनता दरबार


अररिया : आपूर्ति विभाग में गड़बड़ी करने वाले लोगों के लिए बुरी तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए लगनशील व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर है। आपूर्ति संबंधित यथा गैस कनेक्शन व आवंटन में अनियमितता, डीलरों की मनमानी आदि शिकायतें सुनने के लिए अब एसडीओ प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगायेंगे। जिसमें सिर्फ आपूर्ति संबंधित शिकायतें ही ली जायेगी। इसका निर्णय सोमवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। सदर एसडीओ कक्ष में एमओ के साथ की गई बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि उस जनता दरबार में तमाम प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, तथा प्राप्त शिकायतों का निष्पादन आन द स्पाट करने का प्रयास किया जायेगा।
समीक्षात्मक बैठक में अनाज का उठाव नहीं करने वाले डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं देने पर एसडीओ ने सभी एमओ को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब ऐसी शिकायतें प्राप्त होने पर उस डीलर का लाईसेंस रद्द किया जायेगा। पंचायत स्तरीय निगरानी समिति सदस्यों को एमओ द्वारा एसएमएस नहीं करने के विषय पर एमओ ने बताया कि सदस्यों का मोबाइल नंबर अनुपलब्ध है। एसडीओ ने हरिरा के डीलर मो. सैय्याद व मिर्जा भाग के डीलर जसीमउद्दीन के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया है। बैठक में अनाज उठाव, वितरण तथा कूपन जमा होने संबंधित विषयों पर समीक्षा हुई। इस अवसर पर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. नासीरउद्दीन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार, हारूण रशीद, तिमोथ मरांडी सहित कई एमओ उपस्थित थे।

चोरी करते तीन चोर धराये


अररिया : अररिया आरएस ओपी पुलिस ने रविवार की रात गश्ती के दौरान रेलवे गुमटी के निकट एक पान दुकान में चोरी करते तीन चोरों को रंगे हाथों दबोचने में सफलता पायी है। दबोचे गये चोरों में सहदेव कुमार, बेगुसराय,अरविंद कुमार, भोलका रोड, बंगाल एवं मनोज कुमार सिंह, जलालगढ का रहने वाला बताया जा रहा है। चोरों के पास से पुलिस ने एक डायगर,फाईटर एवं अन्य हथियार भी बरामद किया है। तीनों चोर नाबालिग बताये जा रहे हैं।
दबोचे गये चोरों ने पुलिस को बताया है कि वे तीनों कटिहार में अलग अलग जगहों पर होटल में काम करते हैं। गत संध्या वे तीनों फारबिसगंज थियेटर देखने के लिए निकले थे। लेकिन वे लोग आरएस स्टेशन पर ही उतर गये और बगल के पान दुकान में चोरी करने लगे। चोरों ने बताया कि रड लगाकर पहले दुकान का ताला तोड़ा फिर दो लोग अन्दर में घुसकर सामान निकालने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आरएस थाना का गश्ती दल वहां पहुंच गया। पुलिस को देखते ही बाहर खड़ा एक चोर भागने लगा। चोर को भागते देख पुलिस को शक हुआ और तलाशी ली जाने लगी। इसी क्रम में तीनों चोरों को दबोचने में पुलिस ने सफलता पायी।

भाजपा नेताओं ने दी लतिका रेणु को श्रद्धांजलि


अररिया : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र पासवान व अन्य भाजपा नेताओं ने सोमवार को विश्वविख्यात कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु की दिवंगत पत्‍‌नी लतिका रेणु की स्मृति में उनके गांव हिंगना औराही में में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इन नेताओं में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण झा, चंद्र शेखर सिंह बबन, विजय भगत आदि शामिल थे।
बाद में डा. गुप्ता व श्री पासवान ने बताया कि लतिका जी का जाना समाज के लिये गहरी क्षति है, क्योंकि वे ही रेणु जी की विश्वप्रसिद्ध रचना मैला आंचल के लेखन व प्रकाशन के पीछे की मुख्य शक्ति एवं प्रेरणा थी। उनका निधन एक युग का अंत है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे पटना जाकर इस बात का प्रयास करेंगे कि स्व. लतिका जी की याद में स्मारक बनाने का सार्थक प्रयास किया जाय। वे इसके लिये सरकार से मांग भी करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद भाजपा नेता फारबिसगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता के भी घर गये तथा उनके छोटे भाई के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

बाल श्रम स्कूल: 21 माह से नहीं मिला मानदेय

अररिया : जिले के राष्ट्रीय बाल श्रमिक विशेष विद्यालय कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं को विगत 21 माह से मानदेय व छात्रवृति नहीं मिलने के अलावा मध्याह्न भोजन बाधित रहने से बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में राष्ट्रीय बाल श्रमिक विशेष विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने जिला पदाधिकारी को एक आवेदन देकर उपरोक्त समस्याओं का निदान किये जाने की मांग की है। दिये गये आवेदन पर संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कु. मिश्र, पूनम नंद कुलियार, प्रवेज आलम, धर्मनाथ मंडल आदि के हस्ताक्षर अंकित है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज


अररिया : 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस एवं इस वर्ष आयोग स्थापित होने के 60 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। जिला प्रशासन इसकी तैयारी को ले जोर शोर से लग गया है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में नये वोटरों को पहचान पत्र दिया जायेगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर सभी प्रखंड, अनुमंडल मुख्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि जिले में 18 से 20 वर्ष तक के 316 वोटरों को पहचान पत्र देने के साथ-साथ उन्हें बैच भी दिया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि नये वोटर्स को मतदाता होने के नाते देश के प्रति वफादारी निभाने का शपथ भी दिलाना है। इधर सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय का मुख्य कार्यक्रम अररिया प्रखंड में होगा।

ट्रेन की ठोकर से बच्चे की मौत


रेणुग्राम(अररिया) : सिमराहा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पार करने के क्रम में हल्दिया गांव निवासी मो.अल्फेज(15)की मृत्यु सोमवार को सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन की ठोकर लगने से हो गयी। घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक अल्फेज सिमराहा मिडल स्कूल में पढ़ता था। वह सोमवार को स्कूल के किसी छात्र के साथ जलावन के लिए रेलवे लाइन के पार जा रहा था कि उसी क्रम में सीमांचल ट्रेन से टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज हेतु फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गयी। फारबिसगंज के जीआरपी प्रभारी पीसी राकेश ने घटना की पुष्टि की है।

एसएसबी ने बरामद की जानवरों की 50 बोरा हड्डी


बथनाहा(अररिया) : एसएसबी 24 वीं बटालियन बथनाहा की ए कंपनी ने रविवार की देर रात्रि 50 बोरी जानवरों की हड्डी जिमराही गांव से बरामद किया है। बरामद हड्डी का मूल्य एक लाख 47 हजार रूपये बताया जा रहा है। बल के सेनानायक एकेसीसिंह ने बताया कि जब्त हड्डी तस्करी कर नेपाल से लाया गया था। वहीं दूसरी ओर ए कंपनी के पथराहा बीओपी अंतर्गत नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 16 रास मवेशी को एसएसबी के जवानों द्वारा सोमवार की देर शाम जब्त किया गया। जब्त मवेशी का मूल्य 80 हजार रूपया आंका गया है। सोमवार को ही बथनाहा में लाये जा रहे 65 बोरा प्याज को भी जब्त किया गया है। जब्त समानों को कस्टम के हवाले देने की बात सेनानायक के द्वारा कही गयी है।

जदयू ने मनायी जननायक कर्पूरी की 87वीं जयंती


फारबिसगंज(अररिया) : fसोमवार को जदयु के नगर कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 87वीं जयंती जदयु नगर अध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि युवा जदयु के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप साह थे। जबकि मंच का संचालन नगर उपाध्यक्ष उमेश दास ने किया।
इस मौके पर पार्टी जन द्वारा कर्पूरी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा ने कर्पूरी जी के सरल जीवन को आत्मसात करने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने भी उनकी जीवन व कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर रजत रंजन, प्रमोद रजक, गोपाल राय, शमीम आलम, सुनील पासवान, शंभू मरीक, अनवर अंसारी, टिंकू साह, नवीन कुमार, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संतोष पासवान ने किया।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पंद्रह घायल


फारबिसगंज (अररिया) : सोमवार की सुबह एनएच 57 पर फारबिसगंज कालेज चौक के समीप टेम्पो और बोलेरो की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि पंद्रह व्यक्ति जख्मी हो गये। इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जाती है। ये सभी घायल टेम्पो पर सवार थे।
घटना के बारे में बताया गया कि टेम्पो संख्या बीआर 11डी 6213 यात्रियों को लेकर परमान्दपुर से फारबिसगंज आने के क्रम में पाईप फैक्ट्री के पास बोलेरो संख्या बीआर 11एच 2289 से टकरा गई। जिससे टेंपू पर सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों द्वारा घायलों को उपचार हेतु रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां सिमराहा निवासी गंभीर रूप से घायल जय कृष्ण यादव (45) की मृत्यु हो गई। जबकि घायलों में मृतक की पत्‍‌नी नूतन देवी, पुत्र प्रेम कुमार व राज कुमार, पुत्री मनीका एवं परिजन रामवती देवी भी शामिल हैं, जो एक सत्संग में भाग लेने सिमरबनी जा रहे थे। इसके अलावा टेंपू पर सवार रेफरल अस्पताल कर्मी परमानन्द ठाकुर, चन्दन देवी, सुलेखा देवी, जानकी देवी, रवीन्द्र मेहता, मुन्नी देवी, के मंडल, विसकी एवं मनिकांत भी घायल हुये। जबकि गंभीर रूप से जख्मी रवीन्द्र मेहता को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है। फारबिसगंज की थाना पुलिस भी घटना स्थल व रेफरल अस्पताल पहुंचकर मामले को सूचीबद्ध किया और बोलेरो को जब्त कर थाना ले गयी। वहीं बोलेरो और टेम्पो के चालक फरार बताये गये।

जयंती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर


अररिया/कुसियारगांव : प्रमंडलीय नाई संघ के तत्वावधान में सोमवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह आयोजित की गयी। प्रमंडलीय अध्यक्ष गणेश लाल ठाकुर के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में संघ के सदस्यों ने जननायक जी के तैल चित्र पर सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में राजधर ठाकुर, जीवछ लाल ठाकुर, जीवछ लाल ठाकुर, कमलानंद ठाकुर, कृत्यानंद ठाकुर, अशोक, सुकदेव, शंकर ठाकुर, शिवशंकर ठाकुर, अरूण ठाकुर, सोहन लाल आदि शामिल थे।

प्रधानाध्यापक को सेवामुक्त करने का निर्देश

जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट प्रखंड के गिरदा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामगंज दर्शना के प्रधानाध्यापक मीर मुजफ्फर को सेवामुक्त करने का निर्देश डीएसई मो.अहसन ने नियोजन समिति को दिया है। रविवार को ग्रामीणों एवं स्थानीय मुखिया की शिकायत पर विद्यालय पहुंचकर डीएसई अहसन ने विभिन्न मामलों की जांच की। ग्रामीणों ने डीएसई से प्रधानाध्यापक मीर मुजफ्फर के विरुद्ध एमडीएम नहीं चलाने, फर्जी तरीके से राशि निकालने, भवन निर्माण में गड़बड़ी, पठन-पाठन में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि विद्यालय का भवन निर्माण लगभग दो वर्षो से निर्माणाधीन है तथा गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। मध्याह्न भोजन भी अधिकाशत: बंद रहता है। इस संबंध में डीएसई अहसन ने बताया कि प्रधानाध्यापक को सेवामुक्त करने का निर्देश नियोजन समिति को दे दिया गया है। स्कूल में जल्द ही दूसरे हेड मास्टर को प्रभार दे दिया जायेगा।

कर्मचारी संघ ने आयोजित की गोष्ठी

अररिया : अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के तत्वाधान में रविवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के मौके पर पेन्शनर समाज सभा भवन में एक गोष्ठी आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्यपालक दंडाधिकारी सह संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र राम ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे मात्र 23 वर्ष की आयु में ही ब्रिटिश हुकूमत की जड़े हिला रखी थीं। वक्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष डा. नवल किशोर दास, अभियंता शशिनाथ दास, संघ के अखिलेश्वर कुमार, जगदीश राम, रणवीर पासवान, जगदीश पासवान, महेश्वर राम, रामशरण मंडल, जगदीश प्रसाद, अनिल पासवान आदि मौजूद थे।

पिस्टल व कारतूस के साथ छह गिरफ्तार


रानीगंज (अररिया) : रविवार की रात्रि समकालीन अभियान के तहत रानीगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के मधुलता गांव से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
रानीगंज थानाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में रविवार की रात्रि छापामारी के दौरान गिरफ्तार लोगों में बौंसी थानाक्षेत्र के महसैली गांव का मो. गालिब, मो. तारिक, मो. जमील, मो. अकील तथा रामपुर कोदर कट्टी गांव का मो. तबरेज आलम आदि है। सभी को रानीगंज थाना में पूछताछ के बाद अररिया जेल भेज दिया गया है।

Monday, January 24, 2011

अंग्रेजो से लड़े थे आजाद हिंद फौज के सिपाही राधामोहन


रेणुग्राम (अररिया) : फणीश्वरनाथ रेणु की परती परिकथा की भूमि में बसा है शुभंकरपुर गांव। यहां सन 1973 में बर्मा (म्यांमार) से लाये गये विस्थापितों को बसाया गया था। इसी गांव में रहते थे राधा मोहन सिंह। उन्होंने नेताजी द्वार स्थापित आजाद हिंद फौज के सैनिक के रूप में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
राधा मोहन सिंह का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। फिलहाल उनके तीन पुत्र व परिजन किसानी कर अपना गुजर बसर करते हैं। उनके पास बर्मा में आजाद हिंद फौज से संबंधित गतिविधियों के कुछ दस्तावेज थे। वर्मा से पलायन करते समय राधामोहनजी ने उन दस्तावेजों को शायद खूब संभाल कर रखा होगा। लेकिन भारत में उनकी कद्र नहीं की गयी। शुभंकरपुर में बसने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन के लिए आवेदन किया। सारे दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न किये गये। लेकिन पेंशन नहीं मिली। उनके पास केवल बिहार सरकार के अधिकारी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गये पत्र की प्रति रह गयी। जिसमें उनके आजाद हिंद फौज से जुड़ाव के प्रमाण हैं।
राधामोहन जी के पुत्र राम विशुन सिंह, जय विशुन सिंह व शिव विशुन सिंह ने बताया कि उनके पूर्वज उन्नीसवीं सदी में मि. जानसन द्वारा बिहार के शाहाबाद जिले से गिरमिटिया मजदूर के रूप में वर्मा ले जाये गये थे। वर्मा में बिहार के ही एक जमींदार राजा धनुषधारी चौबे भी रहते थे। वहीं, नेता जी के आह्वान पर उनके पिता राधामोहन सिंह आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गये और अंग्रेजों के खिलाफ खूब लड़ाई की। सन पचास में बर्मा की आजादी के बाद जब वहां बर्मी राष्ट्रवाद तेज हो गया तो भारतीयों पर अत्याचार होने लगे और इसी कारण उन्हें 1973 में उन्हें बर्मा छोड़ कर पलायन करना पड़ा।

नेताजी की जयंती पर कई कार्यक्रम


अररिया : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती के मौके पर रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यालय स्थित सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर नगर परिषद के सौजन्य से एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सहारा परिवार द्वारा स्थापित की गई सुभाष के आदमकद प्रतिमा को बड़े हीं आकर्षक ढंग से सजाया गया थी।
इस मौके पर उपस्थित तमाम लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद के मुख्य पार्षद अफसाना परवीण, वार्ड पार्षद मो. यासीन, समाजसेवी नंदमोहन मिश्र, गजेन्द्र वर्मा, प्रो. कमल नारायण यादव, रामशरण मंडल, मो. ताहा, डा. एनके दास, दुकानदार अनिल मिश्र, अब्दुल कुद्दुस अखिलेश्वर कुमार, रासो पासवान, निक्कू, राणा मल्लिक सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर नेताजी के जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शिवपुरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर परिषद के जिला प्रमुख प्रो. एमपी सिंह, नगर मंत्री कुणाल प्रियदर्शी, प्रो. अनिल मिश्रा, प्रो. शैलेन्द्र झा, प्रो. सुष्मिता सिंह सहित कई परिषद कार्यकर्ता मौजूद थे।

जयंती पर याद किये गये नेताजी


फारबिसगंज/जोगबनी/रानीगंज(अररिया)  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रविवार को फारबिसगंज नगर स्थित सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर जदयू कार्यकत्र्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रवक्ता पवन मिश्रा, नगर अध्यक्ष नौशाद आलम, प्रदीप साह, पशुपति शर्मा, कांग्रेस नेता दिलीप पासवान, तमाल सेन, संजय शर्मा, राजेश कुमार, इसराइल, मनोज यादव, शंभू सिंह, शमीम अनवर, असलम, उमेश दास उपस्थित थे। इधर बिहार बंगाली समिति फारबिसगंज के सचिव बापी दास, दीपक सेन, उत्तम चौधरी, पप्पू दास, संजय पासवान ने भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जोगबनी निप्र के अनुसार भारत स्वाभिमान (न्यास) शाखा जोगबनी के बैनर तले रविवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जोगबनी शाखा न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील आर्य, प्रधानाध्यापिका इंदिरा मिश्रा, शिक्षक प्रयाग नाथ झा, रविन्द्र झा, राकेश सिंह, मनोज राय, नरेश प्रसाद, शिवकांत ठाकुर, विजय श्रीवास्तव, बैद्यनाथ चौधरी, जितेन्द्र पूर्वे, महाकांत झा, नरेश प्र. सिन्हा आदि उपस्थित थे।
रानीगंज जाप्र के अनुसार प्रखंड के रमणजी लक्ष्मी सरस्वती मंदिर प्रांगण में एक समारोह आयोजित कर नेताजी की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गयी। जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्रधान अजय झा कर रहे थे।

साइकिल व पोशाक योजना सकारात्मक पहल: तापड़िया


जोगबनी (अररिया) : मुख्यमंत्री द्वारा स्कूली बच्चों के बीच साइकिल एवं पोशाक योजना एक सकारात्मक पहल है। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा होगी तथा बच्चे स्कूल में अपना नामांकन करायेंगे। मुख्यमंत्री का यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल है।
उपरोक्त बातें माहेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय जोगबनी के स्थानीय समिति सचिव भीखन चन्द तापड़िया ने बच्चों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना से स्कूल में बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा बच्चों में खासकर लड़कियों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि लड़कियां अब पढ़ने स्कूल आती है और मुख्यमंत्री योजना का लाभ उठाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में बालिका शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन मिला है जो स्वागत योग्य है।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका इन्द्रा मिश्रा, रंजू झा, किरण जी, रवीन्द्र झा, केदार नाथ सिंह एवं कमला मिश्रा सहित विद्यालय समिति के श्याम तापड़िया जय किशन राठी एवं विद्यालय के बच्चियां मौजूद थी।

गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर

रेणुग्राम (अररिया) : ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए है, उनकी जरा याद करो कुर्बानी..। जैसे देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की गूंज जहां राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस के आगमन की स्वाभाविक सूचना दे रही है। वहीं इस पर्व को मनाने के लिए सभी जगहों पर युद्धस्तरों पर तैयारियां चल रही हे। कहीं रंग-रोगन तो कहीं परेड व झांकी की तैयारी। शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी व राष्ट्रीय गीतों के पूर्वाभ्यास ने राष्ट्रीय भावना जगाने का काम शुरू कर दिया है। विभिन्न स्कूलों, पंचायत भवनों व अन्य सरकारी कार्यालयों स्थलों की साफ-सफाई व रंग-रोगन जैसे कार्य जोरों पर किए जा रहे है।

ड्राप पिलाकर सीएस ने की पोलियो राउंड की शुरुआत

अररिया : रविवार को नगर परिषद के गोढ़ी चौक आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 पर पांच दिवसीय पल्स पोलियो राउंड की शुरूआत सिविल सर्जन डा. धनुषधारी प्रसाद ने नवजात को ड्राप पिलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दो बूंद जिंदगी की यह सिर्फ नारा नहीं है बल्कि सचमुच दो बूंद से वंचित होने वाले बच्चे विकलांगता के शिकार हो जाते हैं। वहीं मौके पर मौजूद जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश ने तमाम लोगों से अपने 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की। जबकि डा. कैप्टन एस.आर. झा ने कहा कि गोढ़ी चौक पर राउंड का उद्घाटन कराने के पीछे उद्देश्य है। एसएमसी परमानंद ने इस राउंड की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर डीआईओ डा. राजेश कुमार महिला पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी, बीएमसी जय कुमार झा, सुपरवाईजर सौरव कुमार, ओमप्रकाश, सेविका मोसर्रत जहां आदि मौजूद थी।

बैजूपट्टी: आग लगने से नौ घर जले

 भरगामा(अररिया) : भरगामा थाना क्षेत्र वीरनगर पूरब पंचायत के बैजूपट्टी गांव में शनिवार की रात्रि आगजनी की घटना में नौ फूस के घर सहित घर में रखे समान जलकर राख हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी रात्रि मो. रसीर के घुरा से उठी। और देखते ही देखते पड़ोस के मो. इसराईल, मो. जेबराइल, मो. जेहराउद्दीन, रशीद, मजीद, जैफरूल, मेजफर एवं वकील के कुल नौ घर सहित घर में एक दर्जन मुर्गी, अनाज, कपड़ा जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना को लेकर पीड़ितों ने प्रशासन को आवेदन प्रेषित कर राहत की मांग की है।

पोलियो जागरूकता को ले निकली साइकिल रैली

नरपतगंज(अररिया) : पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं चिकित्सकों द्वारा जागरूकता को ले रविवार को साइकिल रैली निकाली गयी। रैली में दो बूंद दवा, पोलियो हवा, हमने यह ठाना है, पोलियो मिटाना है आदि नारे लगाये गये। रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर बढ़ेपारा पंचायत अंतर्गत फुलहा महादलित बस्ती में जाकर समाप्त हुआ। इस रैली में बीडीओ अरूण प्र. यादव, सीओ जय राम सिंह, डा. योगेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष टीपी सिंह, युनिसेफ के संजय झा, मो. सेदलजमा, डा. नवीन कुमार, डा. निलेश प्रधान, डा. नईमुद्दीन, एएनएम बबिता और बेबी देवी उपस्थित थे। डाटा ऑपरेटर रंजन कुमार, मुखिया अब्दुल जब्बार, उपप्रमुख मनोज यादव, शिक्षक मो. कादिर, मो. फारूक, सादिक, राज किशोर पासवान सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

निशक्त बच्चों के बीच गर्म कपड़े वितरण

अररिया : फ्रेन्डस युथ क्लब द्वारा रविवार को शहर के दर्जनों नि:शक्त बच्चों के बीच जाड़े से बचने के लिए गर्म कपड़े का वितरण किया। क्लब द्वारा शहर के चाय दुकान, होटल आदि प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी स्वेटर आदि प्रदान किया। साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों के बीच क्लब ने स्वेटर, टोपी आदि बांटी। इस मौके पर संस्था के सचिव सफीउल होदा,अध्यक्ष सदरे आलम, उपसचिव शलीम अजीज, कार्यालय सचिव मो. जाहिद अनवर, महरूर आलम, हैदर अली, इमरान खान, कासिम, गुड्डू आदि उपस्थित थे।

पूर्व विधायक के भाई की मौत पर जताया शोक

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता के छोटे भाई जयप्रकाश मेहता के शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में निधन की सूचना मिलते ही लोक शोक संतप्त हो गये। उनके निधन पर पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद राज कुमार अग्रवाल, रेणु वर्मा, अनिल कुमार सिन्हा, शाद अहमद, मोती खान, रीता गुप्ता, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रवक्ता पवन मिश्रा, तमाल सेन, अरविंद गोयल, सपन कुमार दास, सत्येन्द्र पंकज, प्रदीप कन्नोजिया, मो. हारूण, जय प्रकाश अग्रवाल, गणेश राम, अशोक सिंह आदि ने गहरी संवेदना एवं शोक प्रकट किया है।

प्रशिक्षण संपन्न

पलासी(अररिया) : प्रखंड के मवि कलियागंज में समन्वयक सियाराम यादव की देखरेख में प्रगणक व सुपर वाइजरों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में परमानंद मांझी, रामकृष्ण यादव सहित अन्य प्रशिक्षुगण मौजूद थे। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से सामग्री का वितरण, जगनणना के महत्व पर प्रकाश डालने एवं मकान सूची, परिवार अनुसूचि आदि से संबंधित विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

सत्तर वर्षीय वृद्ध समेत सात को दो वर्ष की सश्रम कैद


अररिया : प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार की अदालत ने 25 वर्ष पूर्व के एक लंबित मामले में सत्तर वर्षीय एक वृद्ध समेत सात लोगों को दो वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
न्यायिक दंडाधिकारी श्री कुमार ने जीआर संख्या 105/85 के इस मामले में सुनवाई की। उक्त घटना 29 जनवरी 1985 की बतायी जाती है। मामले के अनुसार नरपतगंज के राजगंज में कई लोगों ने चोरी की नीयत से फसल को हटाने का प्रयास किया गया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने शनिवार को सत्तर वर्षीय गुणानंद मिश्र, सुभाष चंद्र मिश्र(60), मो. सबीरनदाफ(59), सरदचंद्र मिश्र (55), मो. कमील नदाफ(55), अशोक कु. मिश्र(53), अरूण चंद्र मिश्र (50) को दोषी पाया तथा सबों को दो-दो वर्षो का सश्रम कारावास समेत पांच हजार रूपया का सजा सुनायी।

चुनाव को लेकर बीएसएनएल कर्मियों बैठक

फारबिसगंज (अररिया) : एनएफटीई यूनियन के बीएसएनएल कर्मचारी संगठन के चुनाव को लेकर रविवार को दूरभाष कार्यालय परिसर में पन्ना लाल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एनएफटीई के सचिव महानंद मंडल, एटीएम के सचिव एके शुक्ला, एके मिश्रा, नथुनी साह, बीपी सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक में आगामी 1 फरवरी को आल इंडिया लेबल पर होने वाले यूनियन के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सत्ता की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने का भी आह्वान किया गया। बैठक में पूर्णिया-कटिहार के अलावा फारबिसगंज के बीएसएनएल के चंद्रमा राम, राम नारायण ठाकुर, बीडी चौधरी, सुभाष प्रसाद, अमर कुमार साह, दीनानाथ मंडल, कंचन विश्वास, धर्मेन्द्र शर्मा, रामअवतार मलिक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

डीजे का कैंप कोर्ट आज

अररिया : पूर्णिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आगामी 24 जनवरी को स्थानीय न्यायालय में कैंप कोर्ट करेंगे। मौके पर जमानत अर्जी समेत अन्य मामलों की सुनवाई की जायेगी। अधिवक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार जिला न्यायाधीश द्वारा सोमवार को अररिया में कोर्ट करने की सूचना मुहैया करायी गयी है। जहां करीब सौ अग्रिम जमानत अर्जी, नियमित जमानत अर्जी, रिवीजन व अपील के लंबित मामलों की सुनवाई की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सुरक्षा के साथ सेवा के क्षेत्र में भी कार्य कर रही एसएसबी: सेनानायक

जोगबनी (अररिया)  सीमा पर माओवाद व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगा एसएसबी क्षेत्र में शांति और अमन चैन स्थापित करने में बहुत हद तक सफल हुई है। एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक चेतना अभियान चलाया जा रहा है जो एक सफल प्रयास है। फारबिसगंज के पूर्व प्रमुख राय बहादुर केसरी व एसएसबी द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशमाहा में आयोजित समाजिक चेतना अभियान के कार्यक्रम में वक्ताओं ने उक्त बातें कही। मुख्य अतिथि श्री केसरी ने कहा कि एसएसबी समाज में भाईचारा एवं बंधुत्व की भावना को बढ़ाने का काम कर रही है। इस मौके पर 24वीं बटालियन के सेनानायक ए.के.सी सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्र में 21 से 24 जनवरी तक सामाजिक चेतना अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र के लोगों के साथ बेहतर ताल-मेल कायम करना है। एसएसबी सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी विशेष कार्य करती है। इस मौके पर पूर्व मुखिया गणेश मंडल, युसूफ कव्वाल, एसएसबी के चिकित्सक एसके सिंह, फारबिसगंज सीओ (एसएसबी) एसएन शर्मा, एस सिंह, सीओ धूर्णा सहित सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन 24वीं बटालियन के जी कंपनी विशनपुर द्वारा आयोजित किया गया था।

थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

अररिया : केस डायरी उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण अररिया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश चन्द्र मिश्रा ने कुर्साकांटा थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। उक्त आदेश न्यायाधीश श्री मिश्रा ने एबीपी नंबर- 708/10 में शनिवार को सुनवाई के दौरान दिया। इस केस में कुआड़ी के मो. अब्दुल की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गयी है। परंतु मांग किये जाने के बाद भी थानाध्यक्ष ने संबंधित केस डायरी उपलब्ध नहीं कराया है।

जिप्सी की ठोकर से एक जख्मी

कुसियारगांव (अररिया) : एनएच 57 पर अररिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मुसहरी चौक के निकट तेज गति से आ रही एक जिप्सी ने छेरू यादव नामक व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि जिप्सी गाड़ी संख्या बीआर 38 ए. 8831 एसएसबी अधिकारियों की है। जो पूर्णिया से बथनाहा जा रही थी।

Sunday, January 23, 2011

नगर विकास विभाग ने मांगी शहर के खस्ताहाल भवनों की सूची


फारबिसगंज(अररिया) :  आप अगर जर्जर भवन में रह रहे हैं तो यह किसी भी समय आपके और आपके परिजनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जर्जर भवन की चिंता आपको जरूर होगी, लेकिन राज्य सरकार को भी आपकी चिंता है। तभी तो सरकार ने निवास स्थल वाले खस्ताहाल एवं जर्जरों भवनों को गिराने का निर्णय लिया है।
इसको लेकर शहरी क्षेत्र अंतर्गत जर्जर मानव निवास वाले भवनों की सूची मांगी गयी है। ताकि उन्हें ढाहने की कार्रवाई शुरू की जा सके।
राज्य सरकार के प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग पटना के द्वारा फारबिसगंज नगर परिषद को भवनों की सूची जांच प्रतिवेदन के साथ समर्पित करने का निर्देश दिया है।
इस आलोक में नप प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कु. सिन्हा ने मामले की पुष्टि की है।
नगर परिषद को विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि कर वसूली वाले वार्डो में मानव निवास के लिए अनुपयुक्त भवनों को गिराने के लिए वैसे मकानों की सूची जो मानव निवास योग्य नहीं है का पूरा पता के साथ जांच प्रतिवेदन समर्पित की जाये। इधर, कार्यपालक पदाधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जर्जर भवनों को चिह्नित करने के लिए अभियंता को निर्देश दिया गया है। मानव निवास के लिए अयोग्य भवनों के मानक वाले मकान को गिराया जायेगा। ताकि जर्जर भवनों के अचानक गिरने से होने वाली जान माल की क्षति की संभावनाओं से आम लोगों को बचाया जा सके।

मनरेगा फर्जीवाड़ा: उठ रहे कई सवाल


जोकीहाट (अररिया),  प्रखंड के चौकता पंचायत में पिछले वर्ष जून महीने में हुई मनरेगा योजनाओं की सोशल आडिट से उठे कई सवाल फिर से जिंदा हो गये हैं। उप विकास आयुक्त के निलंबन के बाद जोकीहाट का सुदूरवर्ती चौकता पंचायत एक बार पुन: सुर्खियों में आ गया है।
जन जागरण शक्ति संगठन की ओर से की गयी आडिट के तहत चौकता पंचायत के मनरेगा योजनाओं की जांच के दौरान कई बड़ी हस्तियों के फर्जीवाड़े में शामिल होने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एस मैथ्यू ने जिलाधिकारी एम सरवणन को पत्र लिख कर सभी संबद्ध दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने व पुलिस अधीक्षक को भी कार्रवाई करने को कहा गया था। इसके बाद विगत 24 नवंबर को महलगांव थाना कांड संख्या 249/10 दर्ज किया गया। इसके मुताबिक चौकता में काम के नाम पर बागनगर पोस्ट आफिस से 3.5 लाख की फर्जी निकासी को ले बागनगर के पोस्टमास्टर विवेकानंद यादव, चौकता की वार्ड सदस्य मीरा देवी, बागनगर के पंरोसे प्रेमचंद कुमार, अररिया प्रखंड के चातर के पंरोसे बमबम साह, वार्ड सदस्य पति दिलीप शर्मा, मो. राशिद आदि को कांड में नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अररिया के डीडीसी उदय कुमार सिंह के निलंबन को भी इसी कड़ी के तहत माना जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि चौकता में अनियमितताओं की जांच के लिए जिस अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था, उन्होंने क्या किया? अगर विभागीय निर्देश के बाद भी मामले की लीपापोती की गयी तो उक्त जांच अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गयी? योजनाओं का प्राक्कलन बनाने वाले व उन्हें स्वीकृत करने वाले अभियंताओं को क्यों बख्श दिया गया?

सेविका चयन को ले आमसभा रही हंगामेदार


भरगामा(अररिया) : आंगनबाड़ी सेविका पद चयन को लेकर भरगामा पंचायत के मौजहा गांव में शुक्रवार को आयोजित आम सभा काफी हंगामेदार रही। महादलित पद के आवेदक के साथ समुदाय के ही अन्य लोगों ने मेधा सूची में महादलित समुदाय के अभ्यर्थियों का नाम दरकिनार कर अन्य अभ्यर्थी का नाम जोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। उल्लेखनीय है कि भरगामा पंचायत के केन्द्र 178 के वार्ड सदस्य कुंजी लाल रिषि एवं ग्रामीणों में रामकृष्ण ऋषि, बेचन ऋषि, रामानंद ऋषि, सूर्यानंद ऋषि आदि का आरोप है कि शुक्रवार की संध्या लगभग चार बजे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विनीता कुमारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आम सभा आयोजन को लेकर पहुंची। तथा बिना कुछ बताये सभी ग्रामीणों से हस्ताक्षर करवा ली। हस्ताक्षर करवाने के पश्चात सीडीपीओ विनीता कुमारी ने घोषणा की एक मात्र मीरा देवी नामक अभ्यर्थी का ही नाम मैपिंग पंजी में है। जो पिछड़ा वर्ग से आती है। महादलित समुदाय के लोगों का कहना है कि पोषक क्षेत्र में 75 प्रतिशत लोग महादलित परिवार के हैं। जिसमें से दो आवेदन दिया गया था। जिसका कोई अता पता नहीं देख कर महादलित परिवार के लोग भड़क उठे, तथा बबाल मचाना शुरू कर दिया। हो हंगामे को देख सीडीपीओ अपना कोरम पूरा कर वहां से खिसक गयी। शनिवार को जिलाधिकारी को प्रेषित आवेदन में महादलित समुदाय के लोगों ने मांग की है कि पूर्व के पोषक क्षेत्र का निर्धारण को रद कर पुन: पोषक क्षेत्र का निर्धारण किया जाये। इधर, सीडीपीओ विनीता कुमारी प्रखंड से बाहर रहने के कारण बातचीत नहीं हो पायी।

समूह संचालन को ले दी गयी ट्रेनिंग


सिकटी (अररिया) : स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को बेहतर स्थिति में लाने के उद्देश्य से विगत छ: जनवरी से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण शिविर का समापन गत शुक्रवार को बालिका उच्च विद्यालय बरदाहा में किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा द्वारा किया गया।
गैर सरकारी संगठन गुरु नानक मेमोरियल फाउन्डेशन सिकटी के संयोजन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में करीब पांच सौ समूहों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें समूह संचालन सहभागिता, बैंकिंग सुविधा, परिक्रमी निधी, लेखा संधारण के बारे में बताया गया। इस दौरान बैंक के पदाधिकारी, महिला प्रसाद पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकों ने समूहों को जानकारी दी। समापन समारोह में महिला प्रसाद पदाधिकारी शिल्पी कुमार वैद, मुखिया प्रतिनिधि निर्मल मंडल, उपमुखिया तजमूल हुसैन सहित भारी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थीं। प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में संस्था के सचिव योगेन्द्र प्रसाद विश्वास, गठनकर्ता रमेश मंडल प्रशिक्षक जुबेर आलम एवं वकारुज्जमा की अग्रणी भूमिका रही।

एयर टेल का मुख्य टावर सील

अररिया : नगर परिषद द्वारा चलाये जा रहे अभियान के चौथे दिन शास्त्री नगर वार्ड नं. 16 स्थित एयर टेल का मुख्य टावर सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस टावर के सील होने से जिले में एयर टेल संचार सेवा ठप्प हो गयी है। जांच के दौरान मुख्य टावर के पास भी नगर परिषद का एनओसी नही पाया गया। अभियान के अंतिम दिन तक शहर में कुल छ: टावर शील किये गये जिनमें टाटा इंडिकॉम ने पंद्रह दिन की मोहलत लेते हुये अपनी सेवा सुचारु करवा ली। अभियान का संचालन कर रहे नप कार्यपालक अनिल कुमार ने बताया कि तक टावर कंपनी द्वारा विभाग के कर से मुक्त नहीं होता है तब तक उनके टावर सील रहेंगे। अभियान में प्रति नियुक्त दंडाधिकारी कौशल किशोर रश्मि समेत कई अन्य विभागीय कर्मी व पुलिस मौजूद थे।

एसएसबी चेतना अभियान: विकलांगों के बीच कंबल वितरण


जोगबनी(अररिया) : एसएसबी के सामाजिक चेतना अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसबी द्वारा कुल 25 विकलांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तरन्नुम नाज ने कहा कि कला के माध्यम से समाज में चेतना फैलाने का यह प्रयास काफी सकारात्मक है। समाज में गरीबी एवं बेरोजगारी खत्म करने में सामाजिक चेतना अभियान कारगर है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति सुरक्षा लाने में एसएसबी काफी सक्रिय है। इस मौके पर सीमांत सुरक्षा बल पटना के एपीओ अरविंद कुमार ने कहा कि एसएसबी पिछले दस वर्षो से भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा सेवा और बंधुत्व के तहत सामाजिक कल्याण का कार्य करते आ रही है। सीमा क्षेत्र को सुरक्षित रखने में आप सबों का सहयोग आवश्यक है। क्योंकि बिना सहयोग का हम असामाजिक तत्वों को सीमा से मुक्त नहीं कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि एसएसबी द्वारा सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमा क्षेत्र के लोगों के सहयोग से जन जागरण फैला भाईचारा कायम करना है। ताकि असामाजिक तत्वों से सीमा को सुरक्षित रखा जा सके।
इस मौके पर एसएसबी सेनानायक एकेसी सिंह, विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र पासवान, शिक्षक श्याम साह, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मध्य विद्यालय जोगबनी के बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगां का मनमोह लिया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ जदयू ने दिया धरना

फारबिसगंज (अररिया) : अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज पावर सब स्टेशन पहुंचकर विरोध प्रकट किया। कार्यालय में विद्युत विभाग के किसी अधिकारी से भेंट नहीं होने पर आक्रोशित जदयू कार्यकर्ता ने कुछ देर के लिये हो-हल्ला किया तथा यहां से पूरे प्रखंड के विद्युत आपूर्ति को अनिश्चित काल के लिये ठप कर दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता धरना पर बैठ गया। समाचार प्रेक्षण तक विद्युत आपूर्ति पूरी तक ठप्प था। इधर जदयू के जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि बेहद खराब विद्युत आपूर्ति को नियमित किये जाने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर अनुरोध किया गया। लेकिन बीच में दो दिन छोड़कर विद्युत आपूर्ति का हाल अभी तक बुरा है। कहा कि आम लोगों की समस्या को देखते हुये आपूर्ति नियमित किये जाने तक विरोध जारी रहेगा। विद्युत आपूर्ति ठप्प करवाकर कार्यरत पावर हाउस में धरना पर बैठ गये। इस संबंध में विद्युत अभियंता से जानकारी लेने हेतु संपर्क नहीं हो सका। इस दौरान नौशाद आलम, मो. शमीम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

भरगामा थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस


अररिया : केश डायरी उपलब्ध नहीं कराने को ले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अररिया ने सख्त कदम उठाया है तथा भरगामा थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते इस संबंध में डीजीपी बिहार को पत्र लिखा है।
विदित हो कि अदालत में भरगामा थाना कांड संख्या 06/10 से संबंधित एसबीपी नंबर- 485/10 महीनों से लंबित है। रघुनाथपुर दक्षिण के आरोपी बने मुखिया दयानंद सिंह की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने उक्त याचिका दायर की है। इस मामले में चार बार स्मार पत्र देने के बाद भी थानाध्यक्ष ने केश डायरी प्रस्तुत नही किया। जिस गंभीरता से लेते अदालत ने उसे सदेह उपस्थित होकर जवाब मांगा है, वहीं डीजीपी बिहार को थानाध्यक्ष की कार्यशिथिलता पर पत्र जारी किया है।

चार मुखिया के नाम वोटर लिस्ट से गायब


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड के चार वर्तमान मुखिया सहित पंचायत के कई वहां के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तामगंज के मुखिया बिरेन्दर यादव उर्फ लालू, पोसदाहा पंचायत के मुखिया सूर्य नारायण यादव, नाथपुर के मुखिया जयनारायण राय एवं मधुरा दक्षिण पंचायत के मुखिया अब्दुल अख्तर का नाम मतदाता सूची से गायब है। जबकि उन लोगों के द्वारा आज भी पंचायत के मुखिया के पद पर रहकर पंचायत का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
यही नहीं नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या छ: के तीन सौ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब है वहीं तामगंज एवं पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या पांच एवं छ: के सात सौ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं किया जा सका जिसमें पंचायत समिति, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं वार्ड पंच के सैकड़ों उम्मीदवार शामिल है। हालांकि इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी का कहना है कि जिले से भेजा गया मतदाता सूची में अनियमितता थी जिसे पुन: दुरूस्त कर सारी समस्याओं का समाधान कर दिया जा रहा है।

मनरेगा: युवा कोर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

अररिया : केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय द्वारा मनरेगा योजना में नेहरू युवा केन्द्र की भागीदारी के निर्देश के बाद जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसी को लेकर नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा कोर के सदस्यों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण स्थानीय तेरापंथ भवन में आरंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नप अध्यक्ष हंसराज प्रसाद ने किया। इस मौके पर एनवाईके के जिला युवा समन्वयक शिवजी पांडे ने कहा कि भारत सरकार ने गांव के लोगों की समस्याओं को दूर करने का दायित्व सौंपा है। डीआरडीए के लेखा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि युवाओं से उम्मीद है कि इस व्यवस्था के माध्यम से मनरेगा स्कीम का उद्देश्य सफल होगा। साथ ही रोजगार से वंचित मजदूरों की गरीबी भी दूर होगी। मो. मोहसीन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग को आत्मसात कर इसे सफल बनाये। सलाहकार समिति सदस्य प्रो. बासुकीनाथ झा ने सरकार के इस पहल का स्वागत करते हुए डीआरडीए व एनवाईके से क्षेत्र में काम करने के लिए लगाये जा रहे युवाओं को पहचान पत्र देने पर बल दिया। मुख्यालय पीओ स्वतंत्र कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मनरेगा को सफल बनाया है। हंसराज प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। इसी का नतीजा है कि केन्द्र सरकार मनरेगा स्कीम के बहाने एनवाईके के द्वारा गांव गांव में काम करा रही है।

पोलियो अभियान की सफलता के लिए निकाली रैली

कुर्साकांटा (अररिया) : 23 जनवरी से प्रारंभ पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं के नेतृत्व में बच्चों ने रैली निकाली। डा. चंदन कुमार एवं हिमांशु प्रकाश ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न मार्गो से होते यह रैली पुन: स्वास्थ्य केन्द्र तक वापस लौटी। रैली का नेतृत्व सेविका कृष्णा भारती, नीतू कुमारी, रूबी देवी, ललिता देवी, बबीता देवी एवं आशीष वर्मा आदि कर रहे थे।

आशा कार्यकर्ताओं की बैठक

पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी प्रागंण में गुरुवार को आशा दिवस के अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गयी। जिसकी अध्यक्षता डा. अरुण कुमार आर्य ने की। मौके पर बालेश्वर यादव, कमलानंद मंडल, मो. अजहर इमाम, पवन बजरंग सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सर्वप्रथम आशा कार्यकर्ताओं के बीच यूनिफार्म के रूप में साड़ी के वितरण के पश्चात नियमित टीकाकरण, बंध्याकरण, सुरक्षित प्रसव करायें आदि मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गयी।

मुखिया व पंस के विरुद्ध प्राथमिकी


रानीगंज(अररिया) : प्रखंड के मझुआ पश्चिम पंचायत अंतर्गत इंदिरा आवास के लाभुकों द्वारा रानीगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है,जिसमें लाभुकों की लाखों रूपये राशि के गबन का आरोप पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, डाकपाल सहित सात लोगों कें विरुद्ध लगाया गया है।
रानीगंज थाना कांड संख्या 17/11 में दर्ज प्राथमिकी में तेरह लाभुकों के हस्ताक्षर हैं। जबकि कुल 155 लाभुकों का राशि हड़पने जिक्र प्राथमिकी में किया गया है।
प्राथमिकी में सूचक बने पंचायत के वार्ड 2 के नक्षत्र ऋषिदेव पिता स्वर्गीय मोहन ऋषिदेव ग्राम इंदरपुर ने आरोप लगाया है कि इन्हें तथा अन्य लाभुकों को इंदिरा आवास की राशि आवंटित हुई। परंतु उन सबों का भुगतान नहीं किया गया। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि लाभुकों के लाखों रूपये की राशि का गबन मुखिया अमला देवी, मुखिया पति पृथ्वीचंद ऋषिदेव, मुखिया पुत्र धीरेन्द्र कुमार भारती, पंचायत सचिव वाजित लाल महतो, मेरीगंज डाकघर के डाकपाल बलराम मंडल, उपमुखिया राजेश यादव, सुनील राम, रमेश यादव सहित अन्य सरकारी पदाधिकारी व कर्मचारी ने मिलकर कर लिया।
दर्ज प्राथमिकी में सूचक नक्षत्र ऋषिदेव के अतिरिक्त सुरेंद्र ऋषिदेव, सदानंद ऋषिदेव, ताराचंद पासवान, संगीता देवी, आशा देवी सहित अन्य बारह लाभुकों के भी हस्ताक्षर हैं। इस घटना के संबंध में रानीगंज थानाध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि धारा 406, 409, 420 भादवि के तहत इस मामले की तहकीकात आरंभ की गयी है तथा इससे संबंधित सभी मामलों पर पुलिस की पैनी नजर है।

कटहल का पेड़ काटने पर मारपीट

बसैटी (अररिया) : बौंसी थाना क्षेत्र के मोहनी गांव में कटहल का पेड़ काटे जाने के लेकर मारपीट हुई। पुलिस शुक्रवार को मसोमात मुस्तरी के लिखित आवेदन पर बौंसी थाना कांड संख्या 21/11 दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है। मसोमात मुस्तरी ने अपने आवेदन में कहा है कि अभियुक्तों ने उसके खेत में लगे कटहल का पेड़ काट दिया। यह बात बोलने पर गांव के ही मो. अजीमुद्दीन, मुर्तजा, नौशाद ने उसके साथ मारपीट कर पांच सौ रूपया नगदी एवं सोना, चांदी का जेबर जबरन छीन लिया। बौंसी पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गयी है।

इन्सानियत की खिदमत सबसे बड़ा मजहब: अमीनुल्लाह

जोकीहाट(अररिया) : इन्सानियत की खिदमत सबसे बड़ा मजहब है। उक्त बातें प्रखंड के खुटी खरैया गांव में गुरूवार को जलसा में उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुये अमीनुल्लाह चतुर्वेदी ने कही। वहीं मौलवी नुरूल बसर, मौलवी मोहीउद्वीन ने कहा कि समाज को जोड़ना इस्लाम का पैगाम है। अल्लाह के बंदे को हर कुर्बानी देकर भी इंसानियत की रक्षा करना चाहिये। एक दूसरे को प्यार भी नजरों से देखना चाहिये। जलसा में चरघरिया, काशीबाड़ी, थाकी, हरदार, नौआ ननकार, केसर्रा आदि गांव कें लोग बड़ी संख्या में शामिल हुये।

एसएसबी जवानों ने निकाली जागरूकता रैली


अररिया : अररिया के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा बल की 28वीं वाहिनी के मुख्यालय से पोलियो जागरूकता अभियान को ले निकाली गयी रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर एसएसबी के सहायक सेना नायक रवि खन्ना व विशाल भल्ला, चिकित्सक डा. राजीव रंजन, सिविल सर्जन डा. धनुषधारी प्रसाद आदि मौजूद थे।
मौके पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि पोलियो समाज के लिये अभिशाप है और इसे समेकित प्रयास से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने पोलियो उन्मूलन को ले समाज के हर तबके को जागरूक बनाने पर बल दिया।
इधर, एसएसबी के जवानों ने पोलियो उन्मूलन की झंडियां हाथ में ले कर बल के मुख्यालय से बस स्टैंड, एडीबी चौक से चांदनी चौक होते हुए रैली निकाली। रैली सदर अस्पताल पहुंच कर संपन्न हो गयी।
मौके पर डीआईओ डा. राजेश कुमार, डीपीओ चंद्र प्रकाश, सीएमसी परमानंद, बीएमसी जय कुमार झा, संजय झा, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे। रैली के बाद एसएमसी परमानंद ने बताया कि इस बार के राउंड में लगभग 7.99 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।

घरेलू विवाद को ले किया विषपान

कुसियारगांव (अररिया) : पलासी थाना क्षेत्र के डेहरी पिपरा टोला में घरेलू विवाद के कारण मो. अफरोज की पुत्री बीबी शाविया ने शुक्रवार की संध्या विषपान कर लिया। परिजनों ने पीड़िता इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी है।

मारपीट में दो जख्मी

कुसियारगांव (अररिया) : भरगामा थाना क्षेत्र के खुरहा टोला चरैया में लगा बिजली कनेक्शन तार खंभा से काट दिये जाने के कारण हुई मारपीट की घटना में अरुण मुखिया व नरेश मुखिया को गांव के ही विनोद व भिखर मुखिया आदि ने पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है।