Saturday, December 18, 2010

बिचौलियों के वर्चस्व को समाप्त किया जायेगा:आंनदी

कुर्साकाटा(अररिया), निसं: जिस आशा और विश्वास के साथ सिकटी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जनता ने एनडीए को बिहार में ऐतिहासिक जीत दिलायी जनता के उस आशा एवं विश्वास को मैं टूटने नहीं दूंगा। यह बातें प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में गुरूवार को कार्यकर्ता के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में नव निर्वाचित विधायक आनंदी प्रसाद यादव ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तीन प्रखंडों को छूने वाले इस सिकटी विधान सभा क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय एवं बैंकों आदि में बिचौलियों के वर्चस्व को समाप्त किया जायेगा। कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के स्वागत गान से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चिंतलाल मंडल ने किया। मंच संचालन भाजपा महामंत्री सुशील झा ने किया। इस अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि चार बार लगातार इस क्षेत्र से एनडीए की जीत यही दर्शाता है कि यहां की जनता विकास व अमन चैन चाहती है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन स्वरूप 51 किलो वजनी फूलों की माला से माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में सिकटी प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार झा मुन्ना, मनोज सिंह, शमशुल हक, प्रदीप यादव, योगेन्द्र शर्मा, जगन्नाथ झा, गुलाब सिंह, ललन झा, महेन्द्र यादव, अशोक साह, हरिश्चंद्र राय, रामराज साह, किशन लाल, जगन्नाथ सिंह, गिरानंद साह, गजेन्द्र सरदार, रघु सिंह, सविन्द्र प्रसाद, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।

0 comments:

Post a Comment