Saturday, December 18, 2010

अग्निकांड में चार लाख की संपत्ति राख

जोकीहाट(अररिया), निप्र.: प्रखंड के गैरकी मसुरिया पंचायत अंतर्गत गोगरा गांव में गुरुवार की रात लगी अचानक आग में लगभग डेढ़ दर्जन घर सहित चार लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गये। आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार जोकीहाट प्रखंड के गोगरा गांव में अचानक लगी आग में पच्चीस हजार रुपये, मोबाइल, धान, गेहूं सहित कीमती सामान समेत लगभग चार लाख की संपत्ति जल गये। अग्निपीड़ितों में देवकी देवी, गणपत यादव, घनश्याम यादव, पंचानन यादव, कुंदन यादव, रामेश्वर यादव, विनोद यादव, मनोज यादव, शिवानन्द यादव आदि शामिल है। गैरकी गांव के विनोद वर्णवाल एवं उपेन्द्र यादव ने अग्निपीड़ितों को राहत एवं इंदिरा आवास दिलाने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment