Wednesday, December 15, 2010

विकास में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: देवयंती

भरगामा(अररिया),जाटी: जो विश्वास विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन पर जताया है मैं उन पर खरा उतरने का हर संभव यत्‍‌न करूंगी। उक्त बातें मंगलवार को जवाहर उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के बीच क्षेत्र की नव निर्वाचित विधायक देवयंती यादव ने कही।
नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में अहले सुबह से ही उत्सव सा माहौल व्याप्त था। लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय के पूर्व से ही जमा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। जबकि कार्यक्रम में गठबंधन दल के कार्यकत्र्ता समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विधायिका की जीत आम मतदाताओं की जीत है। वहीं जदयु प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के आतंक से आहत लोगों ने नव निर्वाचित विधायक पर विश्वास जताया है। ऐसे में लोगों के विश्वास को टूटने नहीं दिया जायेगा। कार्यक्रम को भाजपा के प्रखंड प्रवक्ता चंद्रानंद झा चाणक्य, शितांशु शेखर पिंटू, राजेश सिंह, जदयु युवा प्र.अ. रामदेव सिंह, नवटर ठाकुर, जदयु के जिलाध्यक्ष शिव ना. भगत, भाजपा के पूर्व प्र.अ. सुधीर भगत, बीस सूत्री प्र.अ. सुधीर यादव, नवीन यादव, दीपक मुन्ना, चुन्नु सिंह, सरीता भारती, राजकुमार गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया तथा विकास में सहयोग की अपेक्षा जतायी। वहीं निवर्तमान विधायक श्रीमती यादव ने लोगों के अभिभावन को स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं में हीला हवाई या फिर कोताही किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

0 comments:

Post a Comment