Saturday, December 18, 2010

अनियमितता मिलने पर खाद फैक्टरी सील

फारबिसगंज, जागरण संवाददाता : फारबिसगंज के एक खाद निर्माता कम्पनी हिमालय एग्रो की फैक्टरी में कृषि विभाग के परियोजना पदाधिकारी के द्वारा शनिवार की देर संध्या जांच की गई। जहां अनियमितता पाए जाने के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया। परियोजना पदाधिकारी मकेश्वर पासवान ने बताया कि हिमालय एग्रो का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ था। आलोक लेकर कृषि विभाग के निर्देशक के निर्देश के आलोक में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कागजातों की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। मालूम हो कि ऐसे ही मामले में फारबिसगंज के एक अन्य खाद निर्माता कंपनी बिहार एग्रों पर भी कुछ दिन पूर्व ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

0 comments:

Post a Comment